फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बिना तेल या घी के मात्र दस मिनट में तैयार करें पनीर चीज ब्रेड रोल, रेसिपी भी है बेहद आसान

Wed, 05 Aug 2020 08:42 AM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अपराजिता शुक्ला Updated Wed, 05 Aug 2020 08:42 AM IST
विज्ञापन
easy recipe of bread paneer cheese roll
ब्रेड - फोटो : Pixabay

शाम के स्नैक्स में कुछ नया और टेस्टी बनाना चाह रही हैं तो मात्र दस मिनट में टार्ई करें पनीर चीज रोल। इसे बनाना काफी आसान है और डाइट कांशियस लोगों के लिए बेस्ट है। क्योंकि इसे बनाने के लिए बहुत ही कम तेल या बटर लगाने की जरूरत पड़ेगी। साथ ही ये डिश बच्चों के भी मन को भी भाएगी क्योंकि इसमें ढेर सारा चीज डालकर बनाया जाता है। आगे की स्लाइड में जानिए बनाने की विधि।


 
easy recipe of bread paneer cheese roll
bread - फोटो : pixabay
पनीर रोल की सामग्री

छह पीस ब्रेड, एक कप पनीर, अदरक-लहसुन का पेस्ट एक चम्मच, चार क्यूब चीज, कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर एक चौथाई चम्मच, जीरा पाउडर एक चौथाई चम्मच, गरम मसाला, टोमैटो सॉस, अमचूर पाउडर, धनिया के पत्ते, नमक स्वादानुसार, हरी चटनी, घी या तेल दो से तीन चम्मच



 
easy recipe of bread paneer cheese roll
Bread
बनाने की विधि

पनीर रोल बनाना बेहद आसान है। साथ ही ये बच्चों से लेकर बड़ों तक को पसंद आएगा। इसे बनाने के लिए एक पैन में तेल या बटर डालकर प्याज भूनें। फिर ग्रेट किया हुआ पनीर और सारी सामग्री और मसालों को मिलाकर अच्छे से भून लें और बढ़िया मिक्सचर तैयार कर लें। 



 
विज्ञापन
विज्ञापन
easy recipe of bread paneer cheese roll
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

अब सारे ब्रेड के किनारों को काटकर रख लें। इन ब्रेड को बेलन की सहायता से बेलकर चपटा कर लें। अब इस बेली हुई ब्रेड पर हरी चटनी चम्मच की सहायता से अच्छे से फैला दें। फिर इसमें पनीर का मिक्सचर भर कर हाथों से सेट करते हुए रोल कर लें। आखिरी में किनारे को पानी की सहायता से चिपका दें। 



 
विज्ञापन
easy recipe of bread paneer cheese roll
paneer - फोटो : Instagram

एक पैन को गैस पर गर्म कर लें। फिर इसमें बटर या तेल डालकर मध्यम आंच पर ब्रेड से बने रोल को सेंक लें। सुनहरा होने तक दोनों तरफ सेंकने के बाद गर्मागर्म हरी चटनी के साथ सर्व करें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed