सब्सक्राइब करें

सुबह के नाश्ते में बनाएं टेस्टी स्टफ्ड इडली, बनाने का तरीका है बेहद आसान

लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अपराजिता शुक्ला Updated Tue, 22 Sep 2020 10:02 AM IST
विज्ञापन
easy recipe to make aloo veg stuffed idli
idli

नाश्ते में रोज क्या बनाया जाए। ये सवाल हर गृहणी को परेशान करता है। अगर आप भी इन सवालों से घिरी रहती हैं तो एक बार ट्राई करें स्टफ्ड इडली। बनाने में आसान और बहुत ही कम तेल में इसे फटाफट बनाया जा सकता है। क्योंकि नाश्ते में इडली और वड़ा जैसी चीजें अच्छी तो लगती हैं लेकिन इसके साथ सांभर और चटनी का झंझट होता है। जिसकी वजह से लोग कम बनाना पसंद करते हैं। लेकिन इस मजेदार इडली को खाने के बाद आप इसे चुटकियों में तैयार कर लेंगी। आगे की स्लाइड में जानिए बनाने की विधि।



 
Trending Videos
easy recipe to make aloo veg stuffed idli
स्टफ्ड इडली बनाने की सामग्री

डेढ़ कप सूजी, डेढ़ कप दही, दो चम्मच तेलस दो उबले आलू, एक बारीक कटा प्याज, साथ में बारीक कटी बींस, शिमला मिर्च, हरी मिर्च, हरी मटर, थोड़ी सी अदरक घिसी हुई, हल्दी पाउडर, धनिया पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, एक चम्मच जीरा, थोड़ा सा अमचूर पाउडर, नमक स्वादानुसार।


 
विज्ञापन
विज्ञापन
easy recipe to make aloo veg stuffed idli
इडली
स्टफ्ड इडली बनाने की विधि
स्टफ्ड इडली बनाने के लिए पतले दाने वाली सूजी और दही को मिलाकर फेंट लें। इसमें अभी 1 छोटा चम्मच नमक डालें। इसे आधे घंटे के लिए ढक कर रख दें। 

आलू का मसाला बनाने के लिए पैन में तेल डालकर गर्म करें। उसमें जीरा चटकाएं और फिर प्याज, घिसी हुई अदरक, हरी मिर्च डालें। प्याज को सुनहरा होने तक भून लें। फिर बारीक कटी हुई बीन्स, शिमला मिर्च, हरे मटर आदि डालें और इसे थोड़ा भूनें। सारे सूखे मसाले मिलाकर हल्दी, मिर्च और धनिया पाउडर भी डाल दें। अब उबले हुए आलू और नमक को मिलाकर भून लें। साथ में अमचूर पाउडर मिलाकर अच्छे से भून लें।



 
easy recipe to make aloo veg stuffed idli

इडली के बैटर में थोड़ा सा पानी मिलाकर फेंट लें। ध्यान रखें कि बैटर गाढ़ा ही रहे। आलू के मिक्सच को हाथ में लेकर इडली के सांचे से थोड़ा छोटा टिक्की बना लें। इडली के सांचे को तेल से थोड़ा सा ग्रीस कर उसमें बैटर डालें। फिर बैटर में आलू की टिक्की रखने के बाद फिर इसके ऊपर भी इडली का बैटर डालें। बस अब इस इडली को स्टीम में पका लें और तैयार है आपकी स्वादिष्ट स्टफ्ड इडली। आप चाहे तो इसे टोमैटो सॉस या फिर नारियल की चटनी के साथ सर्व करें।



 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed