सब्सक्राइब करें

कड़वे करेले की सब्जी नहीं पसंद तो इन तरीकों से दूर करें कसैलापन

लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अपराजिता शुक्ला Updated Sat, 19 Sep 2020 10:25 AM IST
विज्ञापन
easy trick to remove bitterness from bitter gourd
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

करेले की सब्जी सेहत के लिए काफी फायदेमंद होती है। भले ही इसका स्वाद कसैला हो लेकिन ये गुणों की खान है। इसमे ढेर सारे मिनरल्स होते हैं, साथ ही एंटी ऑक्सीडेंट और जरूरी विटामिन भी करेले में पाए जाते हैं। जिसकी वजह से इसे खाने से कई तरह की बीमारियों को दूर करने में मदद मिलती है। डायबिटीज से लेकर हड्डियों के दर्द में करेले को खाना फायदेमंद होता है। वहीं करेला पाचन शक्ति को भी सही रखता है। लेकिन इतने सारे गुणों के बाद भी इसे खाना बहुत सारे लोगों को पसंद नही होता है। तो अगर आप करेले को उसके कसैलेपन के कारण नहीं खा पाते तो सब्जी बनाने से पहले ये उपाय कसेलेपन को दूर करने में मदद करेंगे।

Trending Videos
easy trick to remove bitterness from bitter gourd
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

करेले को सब्जी बनाने से पहले धोकर चाकू की मदद से हल्के हाथों से खुरच लें। ऐसा करने से उसके ऊपर की परत निकल जाएगी और करेले का कसैलापन भी कम हो जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
easy trick to remove bitterness from bitter gourd
करेला
वहीं आप चाहें तो करेले की सब्जी खुरचकर बनाने के बाद उसमें पकने के बाद गुड़ या चीनी मिला दें। ऐसा करने से भी करेले का कसैलापन कम हो जाएगा। और सब्जी भी स्वादिष्ट लगेगी। 

 

easy trick to remove bitterness from bitter gourd
करेले का जूस - फोटो : ट्विटर

करेले का कसैलापन दूर करना है तो इसके बीजों को निकाल दें। क्योंकि ज्यादातर करेले का कड़वापन उनके बीजों में होता है। इसलिए करेले को काटने के बाद उसमें से बीज निकालकर अलग कर दें। ऐसा करने से भी करेले का कसैलापन कम हो जाएगा। वहीं सब्जी बनाते समय करेले को डीप फ्राई करने से भी इसका कसैलापन चला जाता है। 

विज्ञापन
easy trick to remove bitterness from bitter gourd
bittergourd

करेले को छीलने के बाद उसके ऊपर समान मात्रा में चीनी और सिरका मिलाकर रख दें। ऐसा करने से भी करेले का कसैलापन दूर हो जाएगा। वहीं आप चाहे तो इसे दही में भिगोकर कुछ देर के लिए रख दें। ऐसा करने से भी करेले का कसैलापन कम होने के चांस रहते हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed