{"_id":"5f63578c8ebc3e78e755ecb9","slug":"easy-recipe-to-make-spinach-veg-kabab","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"शाम की चाय के साथ बनाएं पालक वेज कबाब, टेस्ट ऐसा की बच्चों को भी आएगा पसंद","category":{"title":"Food","title_hn":"फूड","slug":"healthy-food"}}
शाम की चाय के साथ बनाएं पालक वेज कबाब, टेस्ट ऐसा की बच्चों को भी आएगा पसंद
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अपराजिता शुक्ला
Updated Fri, 18 Sep 2020 09:59 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
kabab
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
कबाब सिर्फ नॉन वेज वालों के लिए नहीं होता है। बल्कि वेज खाने वाले भी कबाब के स्वाद का लुत्फ उठा सकते हैं। इसलिए हम आपके लिए लेकर आएं हैं पालक वेज कबाब की रेसिपी। पालक कबाब शाम के वक्त में नाश्ते के लिए बेहतर विकल्प है। आप इस डिश को स्टार्टर या ऐप्टाइजर के तौर पर घर के सदस्यों को व मेहमानों के सामने परोस सकते हैं। पालक वेज कबाब को आप हरी चटनी के साथ खा सकते हैं। इस डिश को तैयार करने में आपको बीस मिनट लग सकते हैं। और कुल समय एक घंटा लग सकता है। आइए जानते हैं आप किस तरह घर पर पालक वेज कबाब तैयार कर सकते हैं।
2 of 5
पालक
वेज पालक कबाब बनाने की सामग्री
पालक वेज कबाब तैयार करने के लिए आप 500 ग्राम पालक, 150 ग्राम बेसन, मूंगफली 200 ग्राम (कुटी हुई), धनिया पत्तियां आधा बंच, 8 हरी मिर्च, नमक स्वादानुसार, चाट मसाला पाउडर 1 चम्मच, गर्म मसाला पाउडर 1 चम्मच, उबला हुआ आलू 3, प्याज 3 और ऑइल डेढ़ कप ले लें।
3 of 5
KABAB
- फोटो : social media
विधि
पालक को अच्छी तरह से धो लें और फिर उसे ब्लेंडर में डालकर उसका पेस्ट बना लें। और उबले हुए आलू को छीलकर उसे अच्छी तरह से मैश कर लें। इसके बाद मैश किए हुए आलू में पालक का पेस्ट, नमक, धनिया पत्ता, बेसन, मूंगफली, गर्म मसाला पाउडर, चाट मसाला और बारीक कटी हुई प्याज डालकर अच्छी तरह से मिक्स कर लें।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
kabab
अब तैयार हुए मिश्रण से छोटे-छोटे कबाब को धीमी आंच पर दोनों तरफ से अच्छी तरह से फ्राई करें। इसके बाद टिश्यू पेपर पर तैयार कबाब को निकालें और पसंद की चटनी या सॉस के साथ गर्मा गर्म सर्व करें।
विज्ञापन
5 of 5
पालक
- फोटो : pixabay
इस पालक वेज कबाब की खास बात ये है कि आप इसे बच्चों को भी आसानी से खिला सकते हैं। क्योंकि ये स्वादिष्ट होता है। अक्सर बच्चे पालक की सब्जी खाना कम पसंद करते हैं। ऐसे में उन्हें हरी सब्जी का टेस्ट दिलाने के लिए ये तरीका बेस्ट हो सकता है। वहीं बड़ों के लिए तो शाम का टेस्टी और बढ़िया स्नैक्स है।
सबसे विश्वसनीयहिंदी न्यूज़वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ेंलाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसेहेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health and fitness news), लाइवफैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्टफूड न्यूज़इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) औरयात्रा (travel news in Hindi) आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।