सब्सक्राइब करें

Ekadashi Recipe: एकादशी व्रत में बनाएं स्वादिष्ट फलाहारी पास्ता, बच्चे और मेहमान भी मांगेंगे बार-बार

लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Shivani Awasthi Updated Thu, 11 Jun 2026 11:00 AM IST
सार

Parama Ekadashi 2026: एकादशी व्रत में फलाहारी पास्ता कैसे बनाएं?

राजगिरा पास्ता को उबालकर पनीर, बेसिल लीव्स, सेंधा नमक और काली मिर्च के साथ घी या मूंगफली के तेल में हल्का भून लें। यह स्वादिष्ट, हेल्दी और पूरी तरह फलाहारी पास्ता कुछ ही मिनटों में तैयार हो जाता है।

 

विज्ञापन
Parama Ekadashi 2026 Falahari Pasta Recipe In Hindi Vrat Wala Pasta Kaise Banta Hai
व्रत वाला पास्ता कैसे बनाएं - फोटो : AI

Ekadashi Vrat Pasta Recipe in Hindi: हिंदू धर्म में एकादशी व्रत का विशेष महत्व माना जाता है। साल भर आने वाली सभी एकादशियों में परमा एकादशी को बेहद पुण्यदायी और फलदायी माना गया है। इस दिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु भगवान विष्णु की पूजा करते हैं और नियमपूर्वक व्रत रखते हैं। व्रत के दौरान केवल सात्विक और फलाहारी भोजन का सेवन किया जाता है। घरों में प्याज, लहसुन और तामसिक खाद्य पदार्थों से पूरी तरह परहेज किया जाता है।

हालांकि कई बार व्रत के दौरान घर पर मेहमान आ जाते हैं या बच्चे कुछ स्वादिष्ट और अलग खाने की जिद करने लगते हैं। ऐसे में रोजाना बनने वाले साबूदाना खिचड़ी या कुट्टू की पूड़ी से हटकर कुछ नया बनाना चाहें तो फलाहारी पास्ता एक बेहतरीन विकल्प हो सकता है। यह स्वाद और सेहत दोनों का शानदार मेल है।

राजगिरा से बना पास्ता आजकल आसानी से उपलब्ध हो जाता है और व्रत में सेवन के लिए उपयुक्त माना जाता है। इसमें मौजूद पोषक तत्व शरीर को ऊर्जा देने के साथ लंबे समय तक पेट भरा रखने में मदद करते हैं। पनीर और बेसिल लीव्स के साथ तैयार किया गया यह पास्ता बच्चों को भी काफी पसंद आता है।

सबसे खास बात यह है कि इस रेसिपी को बनाने में ज्यादा समय नहीं लगता। कम सामग्री में तैयार होने वाला यह फलाहारी पास्ता अचानक आए मेहमानों के लिए भी परफेक्ट डिश साबित हो सकता है। इसका स्वाद इतना लाजवाब होता है कि व्रत न रखने वाले लोग भी इसे पसंद करते हैं।

अगर आप इस परमा एकादशी पर कुछ नया और स्वादिष्ट बनाना चाहते हैं तो यह फलाहारी पास्ता जरूर ट्राई करें। आइए जानते हैं इसकी आसान रेसिपी।

Parama Ekadashi 2026 Falahari Pasta Recipe In Hindi Vrat Wala Pasta Kaise Banta Hai
पनीर - फोटो : Adobe stock

फलाहारी पास्ता बनाने के लिए आवश्यक सामग्री


फलाहारी पास्ता बनाने के लिए कुछ सामग्री ले लें। जैसे,

  • 1 कप राजगिरा पास्ता
  • 150 ग्राम पनीर
  • आधा कप कच्चा दूध
  • 8-10 बेसिल लीव्स
  • स्वादानुसार सेंधा नमक
  • आधा चम्मच काली मिर्च पाउडर
  • 2 चम्मच घी या मूंगफली का तेल


ये सभी सामग्री व्रत के नियमों के अनुसार उपयोग की जा सकती हैं।

Parama Ekadashi 2026 Falahari Pasta Recipe In Hindi Vrat Wala Pasta Kaise Banta Hai
व्रत वाला पास्ता कैसे बनाएं - फोटो : AI

सबसे पहले पास्ता उबालें

  • एक बर्तन में पर्याप्त पानी गर्म करें।
  • पानी में थोड़ा सेंधा नमक डालें।
  • राजगिरा पास्ता को पैकेट पर दिए गए निर्देशानुसार उबाल लें।
  • जब पास्ता नरम हो जाए तो उसे छानकर अलग रख दें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Parama Ekadashi 2026 Falahari Pasta Recipe In Hindi Vrat Wala Pasta Kaise Banta Hai
पनीर - फोटो : Adobe Stock

पनीर और बेसिल की तैयारी करें

  • आप घऱ का बना पनीर या बाजार का पनीर जो भी लेना चाहें, उसे लेकर छोटे-छोटे क्यूब्स में काट लें।
  • बेसिल लीव्स को धोकर बारीक काट लें।
  • चाहें तो कुछ पत्तियों को गार्निशिंग के लिए भी अलग रख सकते हैं।
विज्ञापन
Parama Ekadashi 2026 Falahari Pasta Recipe In Hindi Vrat Wala Pasta Kaise Banta Hai
व्रत वाला पास्ता कैसे बनाएं - फोटो : AI

व्हाइट साॅस बनाएं

  • ग्राइंडर में पनीर, बेसिल लीव्स, सेंधा नमक और कच्चा दूध मिलाकर पीस लें।
  • एक पैन में घी या मूंगफली का तेल गर्म करें।
  • अब पनीर के पेस्ट को डालकर उबालें। 
  • पेस्ट अगर थिक लगे तो हल्का पानी मिला सकते हैं।
  • इसमें बेसिल लीव्स, सेंधा नमक और काली मिर्च डालकर अच्छी तरह मिलाएं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed