फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

46 साल के हो गए हैं रितिक रोशन, फिट रहने के लिए लेते हैं ये डाइट

Fri, 10 Jan 2020 04:20 PM IST
ललित फुलारा लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: ललित फुलारा Updated Fri, 10 Jan 2020 04:20 PM IST
विज्ञापन
Happy Birthday Hrithik Roshan know Hrithik Diet And Workout
ऋतिक रोशन (फाइल फोटो) - फोटो : Instagram

बॉलीवुड अभिनेता रितिक रोशन का आज 46वां जन्मदिन है। रितिक रोशन इंडस्ट्री के फिट अभिनेताओं में शुमार हैं। करीब एक महीने पहले रितिक रोशन को एशिया का सबसे सेक्सी पुरुष चुना गया था। रितिक रोशन अपने अभिनय के साथ ही डांस के लिए भी जाने जाते हैं। वो अपनी डाइट में खूब सारा प्रोटीन और सब्जियां लेते हैं। वो संतुलित आहार और कम तेल वाला खानपान पसंद करते हैं। आइए जानते हैं रितिक का डाइट प्लान क्या रहता है..

 

 

Happy Birthday Hrithik Roshan know Hrithik Diet And Workout
रितिक रोशन

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, रितिक रोशन को सब्जियां बेहद पसंद हैं। वो हेल्दी डाइट लेना पसंद करते हैं। रितिक उबली और भाप में पकाई गई सब्जियां खाना पसंद करते हैं। वो अपने खाने में तेल बहुत नपा तुला पसंद करते हैं। रितिश रोशन वर्कआउट करने के बाद पैंतालिस मिनट तक कुछ नहीं खाते हैं। वो दिनभर में जो भी डायट लेते हैं उसमें कम से कम दो घंटे का अंतर जरूर रखते हैं।

Happy Birthday Hrithik Roshan know Hrithik Diet And Workout
रितिक रोशन और कंगना
रितिक रोशन अपने वर्कआउट से वजन को घटाते बढ़ाते भी रहते हैं। फिल्म सुपर30 के लिए उन्होंने जहां वजन को घटाया था। वहीं वॉर जैसी एक्शन फिल्म के लिए वो जल्दी ही बॉडी बनाने में भी सफल रहे थे। रितिक जिम में घंटो पसीना बहाते हैं और उनकी बॉडी इतनी परफेक्ट है कि वो एक बार में 500 क्रंच कर लेते हैं। रितिक को ब्रोकोली पसंद है और वो इसे अपने डाइट में शामिल करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Happy Birthday Hrithik Roshan know Hrithik Diet And Workout
रितिक रोशन और कंगना
रितिक अपने खाने में अंडे का सफेद भाग, चिकेन और मछली लेना पसंद करते हैं। जिसमे प्रोटीन की मात्रा ज्यादा है जो मांसपेशियों को मजबूत बनाने के साथ ही फैट को कम करते हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed