{"_id":"63761e31338724404f5eb1d9","slug":"healthy-recipes-for-kids-how-to-make-vegetables-pasta-recipe-step-by-step-in-hindi","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Recipe: बच्चे नहीं खाते सब्जी तो पास्ता के साथ दें टेस्टी ट्विस्ट, ये है रेसिपी","category":{"title":"Food","title_hn":"फूड","slug":"healthy-food"}}
Recipe: बच्चे नहीं खाते सब्जी तो पास्ता के साथ दें टेस्टी ट्विस्ट, ये है रेसिपी
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अपराजिता शुक्ला
Updated Thu, 17 Nov 2022 05:38 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
pasta
- फोटो : istock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
पास्ता, चाउमीन, बर्गर, पिज्जा जैसे जंकफूड बच्चों को खूब पसंद करते हैं। लेकिन सब्जियों को खाने के नाम पर बहाने बनाते हैं। अगर आपके घऱ में बच्चों को सब्जियों को खाना नहीं पसंद है। तो उन्हें पास्ता के साथ मिलाकर खिला सकती हैं। इससे पास्ता सेहतमंद और स्वादिष्ट दोनों बन जाएगा। वैसे वेजिटेबल पास्ता की ये रेसिपी केवल बच्चे ही नहीं बल्कि बड़े भी पसंद करेंगे। साथ ही टिफिन के लिए भी ये रेसिपी आसान है। जिसे झटपट बनाकर तैयार किया जा सकता है और बच्चे पूरा टिफिन खत्म करके ही घऱ आएंगे। तो चलिए जानें कैसे बनेगा वेजिटेबल पास्ता।
2 of 4
pasta vegetable
- फोटो : istock
वेजिटेबल पास्ता के लिए सामग्री
पास्ता या मैक्रोनी दो कप, एक टमाटर, एक प्याज, शिमला मिर्च, ब्रोकोली, फूलगोभी, गाजर, बींस, उबले पालक के पत्ते, टमाटर की प्यूरी, अदरक-लहसुन का पेस्ट. बटर, स्वादानुसार नमक, चिली फ्लेक्स और मिक्स्ड हर्ब्स।
3 of 4
Pasta Recipe
- फोटो : Istock
वेजिटेबल पास्ता बनाने की विधि
सबसे पहले किसी गहरे बर्तन में चार कप पानी रखकर गर्म करें। इस पानी में दो से तीन बूंद तेल की डाल दें। साथ में नमक भी डाल दें। अब पास्ता डालकर पकने के लिए छोड़ दें। जब पास्ता पक जाए तो गैस बंद कर दें और पानी से पास्ता को निकालकर ठंडे पानी में डाल दें। अच्छी तरह से छानकर किनारे रख लें। एक दूसरे बर्तन में ब्रोकली, फूलगोभी, बींस और गाजर को पानी में पका लें। उबले हुए पालक को पीसकर पेस्ट तैयार कर लें।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
pasta vegetable
- फोटो : instagram
पैन को गैस पर रखें और बटर डालें। जब बटर गर्म हो जाए तो अदरक-लहसुन का पेस्ट डाल दें। बारीक कटा प्याज डालकर भूनें। जब प्याज भुनने लगे तो कटा हआ टमाटर और शिमला मिर्च डालें। हल्का सा पकने के बाद इसमे पकी हुई सारी सब्जियां और मटर भी डाल दें। साथ में पालक और टमाटर की प्यूरी डालकर कुछ देर पकने दें। अब इसमे चिली फ्लेक्स और मिक्स्ड हर्ब्स डालें। पास्ता डालकर चलाएं और गैस बंद कर दें। सबसे आखिर में क्रीम डालें। आप चाहें तो चीज को घिसकर डाल सकते हैं। बच्चों के साथ बड़ों को भी वेजिेटेबल पास्ता का खूब पसंद आएगा।
सबसे विश्वसनीयहिंदी न्यूज़वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ेंलाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसेहेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health and fitness news), लाइवफैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्टफूड न्यूज़इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) औरयात्रा (travel news in Hindi) आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।