{"_id":"6374b1f34f11e010603c5685","slug":"healthy-lunch-recipes-how-to-make-matar-ki-sabji-easy-recipe-in-hindi","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Recipe Of The Day: हरी मटर की इस तरह बनाएंगे सब्जी तो उंगलियां चाटते रह जाएंगे","category":{"title":"Food","title_hn":"फूड","slug":"healthy-food"}}
Recipe Of The Day: हरी मटर की इस तरह बनाएंगे सब्जी तो उंगलियां चाटते रह जाएंगे
सर्दियों का सीजन शुरू होते ही हरी मटर बाजार में खूब बिकने लगती है। हरी मटर से बनी पूरी, कचौड़ी, परांठे, चाट हर किसी को पसंद आता है। वहीं मटर की सब्जी भी स्वादिष्ट लगती है। लेकिन एक जैसी सब्जी के स्वाद से बोर हो गए हैं। तो इस बार मटर को इस खास ट्विस्ट के साथ बनाकर तैयार करें। खासतौर पर अगर घर में मेहमान आने वाले हैं तो आप मटर पनीर की बजाय शाही मटर की सब्जी बनाकर तैयार करें। तो चलिए जानें कैसे बनेगी हरी मटर की शाही सब्जी।
2 of 5
matar
- फोटो : istock
शाही मटर बनाने की सामग्री
ताजी हरी फ्रेश मटर सौ ग्राम, आधा कप फ्रेश मलाई, दो प्याज जिसे बारीक पेस्ट बना लें, दो टमाटर की प्यूरी, एक चम्मच अदरक-लहसुन का पेस्ट, धनिया पाउडर एक चम्मच, हल्दी पाउडर आधा छोटा चम्मच, गरम मसाला एक चम्मच, नमक स्वादानुसार।
3 of 5
मटर
शाही मटर बनाने की विधि
शाही मटर बनाने के लिए सबसे पहले मटर का छिलका निकालकर उसे नमक पानी में पांच मिनट में उबाल लें। इससे हरी मटर थोड़ी सी पककर नर्म हो जाएगी। फिर कड़ाही में तेल डालकर गर्म करें। जब तेल गर्म हो जाए तो इसमे जीरे का तड़का लगाएं। साथ में हींग भी डाल दें। तड़का लगाने के बाद प्याज डालकर भूनें। प्याज को सुनहरा होने तक भूनें।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
matar
- फोटो : istock
जब प्याज भुन जाए तो अदरक-लहसुन का पेस्ट डाल दें। साथ में टमाटर की प्यूरी को भी डाल दें। अच्छी तरह से ये मसाले तेल छोड़ने लगे तो इसमे धनिया पाउडर, हल्दी पाउडर और गरम मसाला पाउडर डालकर मिलाएं। साथ में नमक डालें और अच्छी तरह से भूनकर उबली मटर डाल दें। ढंक दें और मटर को मसालों के साथ पकने दें।
विज्ञापन
5 of 5
matar
- फोटो : Istock
जब मटर पक जाए तो फ्रेश मलाई को डाल दें और एक मिनट तक पकाने के बाद गैस बंद कर दें। गर्मागर्म रोटी, परांठे के साथ सर्व करें।
सबसे विश्वसनीयहिंदी न्यूज़वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ेंलाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसेहेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health and fitness news), लाइवफैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्टफूड न्यूज़इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) औरयात्रा (travel news in Hindi) आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।