फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Recipe Of The Day: ब्रेकफास्ट हो या डिनर, फटाफट तैयार हो जाएगा प्याज का पराठा, ये है रेसिपी

Tue, 15 Nov 2022 02:59 PM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अपराजिता शुक्ला Updated Tue, 15 Nov 2022 02:59 PM IST
विज्ञापन
Breakfast Dinner Recipes How To Make Onion Paratha At Home Easy Recipe In Hindi
onion paratha - फोटो : istock

सुबह की भागदौड़ में कई बार नाश्ते की तैयारी पहले से नहीं हो पाती। ऐसे में समझ नहीं आता कि ऐसा क्या बनाएं जो फटाफट बन जाए और हर किसी की सुबह वाली भूख भी शांत हो जाए। सुबह की भूख को शांत करने के लिए फटाफट प्याज का पराठा बनाया जा सकता है। केवल ब्रेकफास्ट ही नहीं प्याज के पराठे आप डिनर में भी तैयार कर सकती हैं। प्याज के पराठे को बनाने में ज्यादा वक्त नहीं लगता है और ये खाने में भी स्वादिष्ट लगता है। तो चलिए जानें कैसे तैयार करें प्याज का पराठा।

Breakfast Dinner Recipes How To Make Onion Paratha At Home Easy Recipe In Hindi
प्याज - फोटो : Pixabay
प्याज का पराठा बनाने की सामग्री

गेहूं का आटा दो कप, बारीक कटा प्याज दो, अदरक-लहसुन का पेस्ट एक चम्मच, लाल मिर्च पाउडर आधा चम्मच, हरी धनिया बारीक कटी हुई, जीरा पाउडर एक चौथाई चम्मच, अमचूर पाउडर आधा चम्मच, गरम मसाला आधा छोटा चम्मच, अजवाइन एक चौथाई चम्मच, हल्दी चुटकीभर, तेल जरूरत के अनुसार, नमक स्वादानुसार।

Breakfast Dinner Recipes How To Make Onion Paratha At Home Easy Recipe In Hindi
onion - फोटो : istock
प्याज का पराठा बनाने की विधि

प्याज का पराठा बनाने के लिए सबसे पहले प्याज को बारीक-बारीक काट लें। अब बर्तन में गेहूं का आटा लें। इसमे थोड़ा सा नमक और एक चम्मच तेल डालकर मिला लें। फिर धीरे-धीरे पानी डालकर नर्म आटा गूंथ लें। ध्यान रहे कि आटा बिल्कुल मुलायम गूंथना है। इस गूंथे आटे को थोड़ी देर के लिए ढंककर रख दें। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Breakfast Dinner Recipes How To Make Onion Paratha At Home Easy Recipe In Hindi
atta - फोटो : istock

कड़ाही को गैस पर रखें और तेल डालें। जब तेल गर्म हो जाए तो इसमे बारीक कटे प्याज को डाल दें। हल्का सा फ्राई होने के बाद इसमे अदरक-लहसुन का पेस्ट डालें। साथ में लाल मिर्च पाउडर, हल्दी पाउडर, जीरा पाउडर, अमचूर पाउडर, गरम मसाला, अजवाइन, धनिया की पत्ती और नमक डालें। सारी चीजों को अच्छी तरह से कलछी से मिला दें। तैयार है प्याज के पराठे का भरावन।

विज्ञापन
Breakfast Dinner Recipes How To Make Onion Paratha At Home Easy Recipe In Hindi
PARANTHA - फोटो : SOCIAL MEDIA

बस गूंथे हुए आटे की छोटी लोई बनाकर हाथों पर लें और इसे उंगलियों की मदद से गहरा कोटोरी जैसा बना लें। उसमे प्याज का भरावन भरें और उंगलियों की मदद से घुमाते हुए इसे बंद कर दें। हल्के हाथों की मदद से पराठे को बेल लें। तवे को गैस पर गर्म करें। जब तवा गर्म हो जाए तो पराठे डालकर पकने दें। जब दूसरी तरफ पलटना हो तो पहली तरफ तेल लागकर कर इसे पकने दें। जब पराठे दोनों तरफ से पक जाएं तो गैस पर से हटा लें। इन गर्मागर्म पराठों को आप दही, रायता या फिर चटनी के साथ परोस सकती हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed