{"_id":"6371fbf969a94f4bed5376d3","slug":"today-s-kitchen-how-to-prepare-flavour-milk-for-kids-know-recipes-in-hindi","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Recipe Of The Day: बच्चे दूध पीने में करते हैं बहाने तो बनाएं फ्लेवर मिल्क, झट से दूध होगा खत्म","category":{"title":"Food","title_hn":"फूड","slug":"healthy-food"}}
Recipe Of The Day: बच्चे दूध पीने में करते हैं बहाने तो बनाएं फ्लेवर मिल्क, झट से दूध होगा खत्म
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अपराजिता शुक्ला
Updated Mon, 14 Nov 2022 02:07 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
kids
- फोटो : istock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
दूध को संपूर्ण आहार कहा गया है। इसलिए दूध का सेवन अच्छी सेहत के लिए बहुत जरूरी है। खासतौर पर बढ़ते बच्चों की डाइट में दूध जरूर शामिल होना चाहिए। जिससे कि उन्हें पूरे पोषक तत्व मिल सके। लेकिन बहुत सारे बढ़ते बच्चे दूध पीने में आनाकानी करते हैं। बच्चों के पीछे दूध लेकर भागने के बावजूद अगर बच्चे दूध ना पीने के बहाने बनाते हैं। तो उन्हें सादा दूध देने के बजाय अलग-अलग स्वाद के साथ दें। जिससे कि वो आसानी से पी सकें।
फ्लेवर मिल्क ना केवल बच्चों को पीने में स्वादिष्ट लगेगा बल्कि इसमे मिली चीजे भी फायदेमंद होगी। तो चलिए जानें किस तरह से बनाएं अलग-अलग फ्लेवर मिल्क।
2 of 4
kids
- फोटो : istock
बादाम दूध
बादाम का दूध बनाने के लिए सबसे पहले बादाम को गर्म पानी में भिगो दें। करीब एक घंटे बाद बादाम का छिलका उतार दें। इन सारे बादाम को ग्राइंडर जार में डालें। साथ में गर्म दूध डालें। फिर महीन पेस्ट बनाकर तैयार कर लें। बचे दूध को गैस पर अच्छे से उबालकर पका लें। इस उबलते दूध में बादाम का पेस्ट डाल दें और धीमी आंच पर थोड़ी देर पकाएं. जब ये दूध गाढ़ा हो जाए तो गैस बंद कर दें। इस दूध में मिठास के लिए आप गुड़ या शहद डाल सकती हैं। बच्चों के लिए ये दूध सेहतमंद है और स्वाद की वजह से इसे आसानी से पी लेंगे।
3 of 4
milk
- फोटो : iStock
इलायची फ्लेवर दूध
इलायची के स्वाद वाला दूध बच्चों के लिए फायदेमंद रहता है। साथ ही बच्चे इसे पीना पसंद करते हैं। एक गिलास गर्म इलायची वाला दूध बच्चों सुकून भरी नींद देने में मदद करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
इलायची
- फोटो : pixabay
दो कप दूध, तीन से चार इलायची. ब्राउन शुगर, केसर के दो से तीन धागे। इलायची के दानों को पीस लें। केसर को दो चम्मच गर्म दूध में भिगो दें। किसी बर्तन में दूध को उबालें। साथ में पिसी इलायची और केसर वाले दूध को डाल दें। इसे करीब पांच से सात मिनट तक उबालें। जब ये उबल जाए तो गैस बंद कर दें। छन्नी की मदद से दूध छान लें और ब्राउन शुगर डालकर मिलाएं। गर्मागर्म बच्चों को परोसें। इस दूध का स्वाद बच्चों को आसानी से पसंद आएगा।
सबसे विश्वसनीयहिंदी न्यूज़वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ेंलाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसेहेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health and fitness news), लाइवफैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्टफूड न्यूज़इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) औरयात्रा (travel news in Hindi) आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।