{"_id":"636dd80d5006bd695b17dc20","slug":"children-s-day-2022-recipe-for-kids-make-chocolate-fruit-cup","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Children's Day 2022: बाल दिवस पर 'बच्चा पार्टी' को दें चॉकलेटी फ्रूट कप का तोहफा","category":{"title":"Food","title_hn":"फूड","slug":"healthy-food"}}
Children's Day 2022: बाल दिवस पर 'बच्चा पार्टी' को दें चॉकलेटी फ्रूट कप का तोहफा
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अपराजिता शुक्ला
Updated Mon, 14 Nov 2022 08:33 AM IST
विज्ञापन
1 of 4
चॉकलेट फ्रूट कप
- फोटो : istock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बच्चे हर छोटे-बड़े दिन को मनाने के लिए उत्साहित रहते हैं। अपने जन्मदिन की तरह ही उन्हें 14 नवंबर यानी की बाल दिवस का बेसब्री से इंतजार रहता है। बच्चों का ये दिन पूरी तरह से उन्हें ही समर्पित रहता है। स्कूल में पिकनिक और मौज-मस्ती का मौका मिलता है। तो घर में भी उनके साथ मस्ती की जाए। अगर इस बाल दिवस आप बच्चों के साथ ही उनके दोस्तों को घर में पार्टी करने और मस्ती करने के लिए घऱ बुला रही हैं। तो उन्हें अपने हाथों से बनाकर खिलाएं चॉकलेटी फ्रूट कप। जो चॉकलेट के स्वाद की वजह से टेस्टी होने के साथ ही फलों की वजह से सेहतमंद भी है। तो चलिए जानें कैसे तैयार होगा चॉकलेटी फ्रूट कप।
2 of 4
चॉकलेट फ्रूट कप
- फोटो : istock
चॉकलेटी फ्रूट कप बनाने की सामग्री
डॉर्क चॉकलेट या बच्चों की पसंदीदा चॉकलेट, सेब, अंगूर, कीवी, काले अंगूर, अनानास, साथ में मनचाहे फल, फ्रेश क्रीम या व्हिप्ड क्रीम, पुदीना।
3 of 4
चॉकलेट फ्रूट कप
- फोटो : istock
चॉकलेटी फ्रूट कप बनाने की विधि
इस डेजर्ट को बनाना बेहद आसान है। बस चॉकलेट को दस से पंद्रह मिनट तक गर्म करें। जिससे कि ये पिघल जाए। फिर इसे सामान्य कमरे के तापमान में ठंडा हो जाने दें। बाजार से सिलिकॉन मोल्ड्स ले आएं। चॉकलेट को इन्हीं मोल्ड्स में डालकर ठंडा होने दें। इसे फ्रीजर में डाल दें।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
चॉकलेट फ्रूट कप
- फोटो : istock
अब सारे फलों को काट लें। अंगूर को भी आधा भाग में कर लें। सेब और कीवी की छोटे टुकड़ों में काट लें। अनानास भी क्यूब्स में कट कर रख लें। फ्रेश क्रीम को पिसी चीनी और वनीला एसेंस की कुछ बूंद डालकर अच्छी तरह से फेंट लें। या फिर बाजार से तैयार व्हिप्ड क्रीम खऱीद कर लाएं। इसे पाइपिंग बैग में भर लें। फ्रीजर से मोल्ड्स को निकाल कर लाएं। इन मोल्ड्स में से चॉकलेट को बाहर निकालें। बाहर निकालने पर ये बिल्कुल कटोरी के साइज के बने रहेंग। बस इन चॉकलेट की कटोरियों में पाइपिंग बैग की मदद से क्रीम भरें। फिर उसके ऊपर सारे फलों को रखें। फलों के ऊपर एक लेयर और क्रीम की लगाएं। ऊपर से चॉकलेट कलरफुल जेम्स या फिर रंगीन टॉफियों से सजाएं। बस तैयार है स्वादिष्ट चॉकलेटी फ्रूट कप, इसे बनाकर तुरंत परोसें।
सबसे विश्वसनीयहिंदी न्यूज़वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ेंलाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसेहेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health and fitness news), लाइवफैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्टफूड न्यूज़इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) औरयात्रा (travel news in Hindi) आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।