सब्सक्राइब करें

इस बार होली पर घर बैठे बनाएं खस्ता नमकीन, बड़ी आसान है रेसिपी

लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रशांत राय Updated Sun, 10 Mar 2019 04:37 PM IST
विज्ञापन
holi 2019: know easy recipe of holi special dishes
holi special - फोटो : social media
अक्सर होली पर लोग अपने घरों में तरह-तरह का मीठा बनाते हैं। ऐसे में घर पर आए मेहमान कई बार नमकीन ढूंढने लगते हैं। अगर आप भी सोच रहे हैं मीठा के साथ कुछ नमकीन बनाने का तो हम आपको बताने जा रहे हैं, खस्ता कचौड़ी बनाने की विधी जिसे आप कम समय और आसान तरीके से बना सकते हैं। 


सामग्री
मैदा  -2 कप
खाने वाला सोडा  -आधा छोटा चम्मच  
नमक स्वादानुसार
तेल -5 बड़े चम्मच

भरावन के  लिए सामग्री
धुली उड़द  दाल -1/2 कप
अदरक -एक इंच का टुकड़ा
हरी मिर्च -एक
काजू -6 - 8
किशमिश -एक बड़ा चम्मच
तेल  -3 बड़े चम्मच
हींग  -एक चुटकी
धनिया पाउडर  -एक छोटा चम्मच
जीरा पाउडर  -आधा छोटा चम्मच
लाल मिर्च पाउडर  -एक छोटा चम्मच
सौंफ  पाउडर  -एक चौथाई चम्मच
चीनी -आधा छोटा चम्मच
नमक  स्वादानुसार
नींबू का रस  -एक छोटा चम्मच
तेल तलने के लिए

विधि
मैदा, नमक और सोडा मिलाकर छान लें। इसमें तेल अच्छी तरह मिलाएं। इसे पर्याप्त पानी मिलाकर नरम गूंद लें। अब इसे भीगे कपड़े से ढक दें और एक किनारे रख दें। उड़द दाल को एक कप पानी में एक घंटे के लिए भिगो दें। एक घंटे के बाद दाल का पानी निकालकर उसे बहुत थोड़ा पानी डालकर दरदरा पीस लें। अदरक को छीलकर, धो कर महीन काट लें। हरी मिर्च काट लें। काजू को भी छोटे टुकड़ों में काट लें। किशमिश को धोएं और हलके हाथ से दबाते हुए कपड़े में सुखा लें।

एक कड़ाही में डालडा गर्म करें। इसमें पिसी हुई दाल, अदरक, हरी मिर्च, हींग, धनिया पाउडर, जीरा पाउडर, लाल मिर्च, सौंफ, काजू और किशमिश मिलाएं। तब तक पकाएं, जब तक कि सारी नमी सूख ना जाए। इसमें चीनी, नमक और नींबू का रस मिलाएं। इसे अच्छी तरह मिलाकर आंच से उतार लें। मिश्रण को ठंडा होने दें। अब गूंदे हुए मैदे की सोलह लोई बना लें। प्रत्येक लोई को इस तरह छोटी पूरी के आकार में बेलें कि किनारों की तरफ पतली हो और बीच में मोटी रहे। इसके बीच में भरावन की सामग्री भरकर उन्हें बंद कर गोल लोई बनाएं और हल्के हाथ से चपटा बेल दें। अब कड़ाही में डालडा डालकर धीमी आंच पर सुनहरा होने तक तल लें। इसे इमली की चटनी के साथ परोसें।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed