फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मोटापे से हैं परेशान तो तुरंत छोड़ दें येे 3 चीजें, बीमारियां भी रहेंगी कोसो दूर

Fri, 10 Apr 2020 08:22 AM IST
योगेश जोशी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: योगेश जोशी Updated Fri, 10 Apr 2020 08:22 AM IST
विज्ञापन
how to lose weight proper diet food plan

मोटोपे की समस्या आजकल आम हाते जा रही है। अनियमित खान-पान और भागदौड़ भरी जीवनशैली इसका प्रमुख कारण हैं। मोटापे के कारण कई तरह की बीमारियां हमाारे शरीर को जकड़ लेती हैं और वजन बढ़ने की वजह से शारीरिक बनावट भी बिगड़ने लगती है। ऐसे में अगर आप भी वजन बढ़ने की समस्या से परेशान हैं तो आपको भी सावधान रहने की आवश्यकता है। आज, हम आपको कुछ ऐसी चीजों के बारे में बता रहे हैं, जिन्हें आपको अपने डाइट प्लान से हटाना होगा क्योंकि यह आपके मोटापे की वजहों में शामिल हैं। इन चीजों को डाइट प्लान से हटाते ही, आप खुद में बदलाव महसूस करने लगेंगे। आइए, जानते हैं कौन सी हैं वो चीजें।

how to lose weight proper diet food plan

फलों का जूस

  • फलों के जूस में शुगर की मात्रा प्राकृतिक तौर पर ज्यादा होती है, इसलिए फलों का जूस पीने से ज्यादा फलों को खाने से ज्यादा फायदा होता है। जब फलों का जूस बनाते हैं तो उसमें फाइबर नहीं रहता है। जबकि फलों को खाने से शरीर में फाइबर भी जाता है और इससे रक्त शुगर स्थिर रहता है। आप कोशिश करें कि फलों के जूस नहीं आप सीधा फल का ही सेवन करें।
how to lose weight proper diet food plan

 ट्रांस फैट वाला चीजों को खाना छोड़ दें

  • ट्रांस फैट मोटापे को तुरंत बढ़ा सकता है। आप कोशिस करें कि ट्रास फैट वाली चीजों का सेवन ना के बराबर करें। आइए, जानते हैं किस तरह के भोजन में पाया जाता है ट्रांस फैट......

 1. स्ट्रीट फूड और बाहर के खाने में ट्रांस फैट की मात्रा अधिक रहती है, इसलिए अगर आप भी बाहर की चीजों को खाना कम कर दें।
2. बिस्कीट और पैकेट बंद चिप्स में भी ट्रांस फैट की मात्रा अधिक रहती है, इसलिए अगर आप चाहते हैं, स्वस्थ रहना तो इन सब का सेवन भी कम कर दें।

विज्ञापन
विज्ञापन
how to lose weight proper diet food plan
डाइट सोडा
  • अगर आप मोटापे की समस्या से परेशान हैं और वजन कम करना चाहते हैं तो फौरन डाइट सोडा छोड़ दें। इसमें हाई फ्रुक्टोज कॉर्न सीरीप (एचएफसीएस) और कृत्रिम मिठास होती है। प्रिंसटन यूनिवर्सिटी में हुए एक शोध के मुताबिक, एचएफसीएस की वजह से मोटापा बढ़ता है। जानवरों में हुए शोध के अनुसार एचएफसीएस की वजह से 100 फीसदी मोटापे के परिणाम सामने आए हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed