{"_id":"6361dcaec75a7167c40e0402","slug":"how-to-make-aloo-bhujia-namkeen-at-home-step-by-step-vidhi-in-hindi","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Recipe Of The Day: बाजार जैसी आलू भुजिया बनाएं घर में, ये रही बनाने की विधि","category":{"title":"Food","title_hn":"फूड","slug":"healthy-food"}}
Recipe Of The Day: बाजार जैसी आलू भुजिया बनाएं घर में, ये रही बनाने की विधि
चाय के साथ नमकीन खाना बहुत सारे लोगों को पसंद होता है। खासतौर पर भुजिया, बेसन की भुजिया, आलू की भुजिया बेहद स्वादिष्ट लगती है। कई लोग बेसन की भुजिया को घर में भी बनाना पसंद करते हैं। ये भुजिया कई सारे स्नैक्स में डालकर उसका भी जायका बढ़ाती है। लेकिन क्या कभी आलू भुजिया को घर में बनाकर ट्राई किया है। अगर आपको लगता है कि घर में आलू भुजिया बनाना कठिन है तो ये रेसिपी जरूर पढ़ लें। इसकी मदद से बिल्कुल आसानी तरीके से स्वादिष्ट और क्रंची भुजिया बनकर तैयार हो जाएगी। तो चलिए जानें कैसे बनाएं आलू की भुजिया घर में।
2 of 5
potato
- फोटो : iStock
आलू भुजिया बनाने की सामग्री
आलू, मक्के का आटा, नमक, लाल मिर्च पाउडर, हल्दी, बेकिंग सोडा, तलने के लिए तेल।
3 of 5
namkeen
- फोटो : istock
आलू भुजिया बनाने की विधि
आलू भुजिया को क्रंची बनाने के लिए बेसन की बजाय मक्के के आटे का इस्तेमाल करना चाहिए। इससे ये बिल्कुल अलग और स्वादिष्ट बनती है। आलू भुजिया बनाने के लिए सबसे पहले आलू को उबाल लें। उबले आलू को छीलकर ठंडा कर लें। अब इन उबले आलूओं को बड़े बाउल में लें। इसमे मक्के का आटा मिला लें। साथ में नमक स्वादानुसार डालें। लाल मिर्च पाउडर, हल्दी पाउडर और एक चौथाई चम्मच बेकिंग सोडा डालें।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
atta
- फोटो : istock
इन सारी चीजों को डालकर अच्छी तरह से हाथों की मदद से गूंथ कर आटा तैयार कर लें। इस मिश्रण में एक से दो चम्मच तेल भी डाल लें। अच्छी तरह से गूंथने के बाद इस आटे को ढंककर 10 मिनट के लिए रख दें। तय समय के बाद गैस जलाएं और तलने के लिए कड़ाही रखें। इसमे तेल डालें। जब तेल हल्का गर्म होने लगे तो गैस की आंच को कम कर दें। अब भुजिया के आटे को लेकर छोटे हिस्से में बांट लें।
विज्ञापन
5 of 5
sev namkeen
- फोटो : istock
सेव बनाने वाली मशीन में आटा डालकर घुमाएं और सीधे कड़ाही में सेव को निकालें। धीमी आंच पर सुनहरा तलें। बस तैयार है स्वादिष्ट और कुरकुरी आलू भुजिया। इसे ठंडा हो जाने दें और फिर छोटा-छोटा करके किसी एयरटाइट डिब्बे में भरकर रख दें। आप इसे किसी मेहमान के सामने परोसें या खुद खाएं, इसका स्वाद लाजवाब आएगा।
सबसे विश्वसनीयहिंदी न्यूज़वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ेंलाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसेहेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health and fitness news), लाइवफैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्टफूड न्यूज़इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) औरयात्रा (travel news in Hindi) आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।