फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

दूध, दही को रखना है लंबे समय तक फ्रेश तो इस तरह से करें स्टोर

Thu, 06 Aug 2020 09:40 AM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अपराजिता शुक्ला Updated Thu, 06 Aug 2020 09:40 AM IST
विज्ञापन
how to store milk and other dairy products to fresh long time
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

दूध, दही, घी, पनीर जैसे बहुत सारे डेयरी प्रोडक्ट हैं जिनकी जरूरत हमें रोजाना होती है। लेकिन इन सारी चीजों को रखते समय अगर थोड़ी सी लापरवाही कर दी जाए तो ये खराब हो जाती है। वहीं अगर जरा सी सावधानी इन सारे डेयरी प्रोडक्ट के साथ दिखाई जाए तो इनका इस्तेमाल लंबे समय तक किया जा सकता है। तो चलिए जानें दही से लेकर पनीर तक को रखने के लिए ये छोटे टिप्स रोजाना की दिक्कतों को दूर कर सकते हैं। 


 
how to store milk and other dairy products to fresh long time
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
दूध

दूध ऐसा डेयरी प्रोडक्ट है जो हर घर में रोजाना इस्तेमाल होता है। फिर वो चाहे चाय, कॉफी या फिर नाश्ते के रूप में हो। लेकिन अगर इसे जरा सी लापरवाही के साथ रखा जाए तो ये खराब हो जाता है। अगर आप चाहती हैं दूध जल्दी से खराब ना हो तो इसे पैकेट सहित फ्रिज में रखने से पहले उबाल लें। फिर ठंडा कर फ्रिज में रख दें। साथ ही दूध के पैकेट की एक्सपायरी डेट चेक कर लें। अगर ये जल्दी खराब होने वाला है तो इसे उबालकर रखें।दूध को उबालने के लिए हमेशा एक साफ व धुले हुए बर्तन का ही इस्तेमाल करें। 


 
how to store milk and other dairy products to fresh long time
desi ghee
घी

अगर सेहत अच्छी चाहिए तो घी का सेवन जरूर करें। वैसे तो घी कमरे के तापमान पर खराब नहीं होता है। लेकिन अगर चाहती हैं कि घी की फ्रेशनेस लंबे समय तक बनी रहे तो इसे हमेशा एयर टाइट कंटेनर में रखें। साथ ही घी निकालते समय सूखे चम्मच का इस्तेमाल करें। इसके अलावा, यूवी किरणों से घी के जार को दूर रखें, क्योंकि यह घी को खराब कर सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
how to store milk and other dairy products to fresh long time
paneer - फोटो : Pixabay
पनीर

पनीर को लंबे समय तक फ्रेश रखना चाहती हैं तो इसे ब्लॉटिंग पेपर में लपेट कर रखें। या फिर गीले मलमल के कपड़े में लपेटकर फ्रिज में रखने से ये जल्दी खराब नहीं होते हैं। 



 
विज्ञापन
how to store milk and other dairy products to fresh long time
paneer - फोटो : instagram

अगर आपके पास ब्लॉटिंग पेपर या मलमल का कपड़ा नही है तो केवल एक पानी के बर्तन में पनीर को डुबोकर फ्रिज में रख दें। लेकिन ध्यार रहे हर दिन इसका पानी बदल दिया करें। ऐसा करने से पनीर फ्रिज में लंबे समय तक ताजी बनी रहेगी।


 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed