{"_id":"62ab26932fdcc74961147103","slug":"jackfruit-or-kathal-interesting-facts-about-this-fruit","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Jackfruit: भारत में उगा और पड़ोसी देश का बना राष्ट्रीय फल, जानें कटहल से जुड़ी कुछ दिलचस्प बातें","category":{"title":"Food","title_hn":"फूड","slug":"healthy-food"}}
Jackfruit: भारत में उगा और पड़ोसी देश का बना राष्ट्रीय फल, जानें कटहल से जुड़ी कुछ दिलचस्प बातें
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अपराजिता शुक्ला
Updated Thu, 16 Jun 2022 06:56 PM IST
कटहल को आमतौर पर सब्जी के तौर पर ही जाना जाता है। क्योंकि उत्तरी भारत के घरों में कटहल की स्वादिष्ट सब्जी बनकर तैयार होती है। यहां तक कि कटहल को वेजिटेरियन लोगों का मीट भी कहा जाता है। क्योंकि इसकी सब्जी काफी मसालेदार होती है। कटहल से जुड़ी और भी कई दिलचस्प बातें हैं। जिनके बारे में बहुत कम ही लोग जानते हैं।
Trending Videos
2 of 5
jackfruit
दुनिया का सबसे वजनी फल
कटहल दुनिया का सबसे वजनी फल है। आमतौर पर एक कटहल का वजन दस किलो से 25 किलो तक हो सकता है। अब आप सोच रहे होंगे कि इसे हम फल क्यों बोल रहे हैं। क्योंकि इसकी तो सब्जी बनती है। लेकिन वनस्पति शास्त्र में इसे सब्जी नहीं बल्कि फल माना जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 5
jackfruit
भारत में उगा ये फल
कटहल ऐसा फल है जो हजारों सालों से भारत में होता आ रहा है। दक्षिण भारत के साथ ही उत्तर भारत के राज्यों में कटहल के पेड़ हजारों सालों से हैं। जिसे लोग खाना पसंद करते हैं। मोटे तने और उनमे लगे फूलों से कटहल उगता है। आयुर्वेदिक ग्रंथों में उल्लेख है कि इसकी उत्पत्ति तीन हजार ईसा पूर्व से ही हो रही है। भारत के साथ ही कटहल पड़ोसी देश बांग्लादेश, मलेशिया, बर्मा, श्रीलंका, इंडोनेशिया, फिलीपींस और पश्चिम अफ्रीका में भी पाया जाता है।
4 of 5
jackfruit
श्रीलंका का है राष्ट्रीय फल
भारत में उत्पन्न कटहल पड़ोसी देशों तक पहुंचा। जहां से ये उत्तरी आस्ट्रेलिया, संयुक्त राज्य अमेरिका और ब्राजील में भी उगाया जाने लगा। क्षीलंका और बांग्लादेश में इस कटीले छिलके वाले फल को राष्ट्रीय फल घोषित किया गया है। वहीं तमिलनाडु और केरल का ये राजकीय फल है।
विज्ञापन
5 of 5
jackfruit
सबसे खास बात कि कटहल के पेड़ पर लगने वाले फूलों में केवल मादा फूल से ही कटहल होता है। नर फूल खिलकर जमीन पर बिखर जाता है। फूलों से इसकी उत्पत्ति होने की वजह से ही कटहल सब्जी ना होकर फल माना जाता है। आयुर्वेद ग्रंथ चरक संहिता में पके कटहल को खाने की सलाह दी जाती है। कटहल में विटामिन और फाइबर से भरपूर मात्रा में होता है।
सबसे विश्वसनीयहिंदी न्यूज़वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ेंलाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसेहेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health and fitness news), लाइवफैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्टफूड न्यूज़इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) औरयात्रा (travel news in Hindi) आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।