Jhalmuri Banane Ka Tarika: पश्चिम बंगाल चुनाव से पहले जब नरेद्र मोदी झाड़ग्राम की रैली में पहुंचे, तो एक दिलचस्प पल देखने को मिला। उन्होंने सड़क किनारे रुककर चटपटी झालमुड़ी का स्वाद लिया। बस फिर क्या था! सोशल मीडिया पर उनकी ये तस्वीरें वायरल हो गईं और लोगों के मुंह में पानी आ गया।
Jhalmuri Recipe: मोदी जी भी नहीं रोक पाए खुद को! जानें झालमुड़ी की सीक्रेट रेसिपी
How To Make Jhalmuri At Home: मुरमुरे, प्याज, टमाटर, हरी मिर्च, सरसों का तेल, नमक, चाट मसाला और नींबू रस मिलाकर अच्छी तरह मिक्स करें। ऊपर से सेव डालकर तुरंत सर्व करें।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झालमुड़ी क्या है?
झालमुड़ी पश्चिम बंगाल का एक प्रसिद्ध स्ट्रीट फूड है, जिसे मुरमुरे, मसाले और सरसों के तेल से तैयार किया जाता है। इसका स्वाद तीखा, खट्टा और बेहद लाजवाब होता है। इसे भेलपुरी या मुरमुरे चाट भी कहा जाता है।
झालमुड़ी बनाने के लिए जरूरी सामग्री
झालमुड़ी बनाने के लिए आपको चाहिए,
- मुरमुरे
- बारीक कटा प्याज
- टमाटर
- हरी मिर्च
- उबले आलू
- नमक
- चाट मसाला
- लाल मिर्च पाउडर
- सरसों का तेल
- नींबू का रस
- सेव।
झालमुड़ी बनाने की आसान विधि
- सबसे पहले एक बड़े बाउल में मुरमुरे लें।
- उसमें प्याज, टमाटर, आलू और हरी मिर्च डालें।
- अब नमक, चाट मसाला और सरसों का तेल डालकर अच्छी तरह मिलाएं।
- अंत में नींबू का रस डालें और तुरंत सर्व करें।
परफेक्ट स्वाद के टिप्स
झालमुड़ी का असली स्वाद सरसों के तेल से आता है। साथ ही इसे बनाकर तुरंत खाना जरूरी है, नहीं तो मुरमुरे नरम हो जाते हैं। चाहें तो मूंगफली और नारियल के टुकड़े भी डाल सकते हैं।

कमेंट
कमेंट X