{"_id":"69e44961179c094f470ad4fb","slug":"akshaya-tritiya-special-recipe-for-bhog-prasad-akshaya-tritiya-par-kya-banayein-2026-04-19","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Akshaya Tritiya Special Recipe: अक्षय तृतीया पर बनाएं ये स्पेशल पारंपरिक पकवान, मां लक्ष्मी होंगी प्रसन्न","category":{"title":"Food","title_hn":"फूड","slug":"healthy-food"}}
Akshaya Tritiya Special Recipe: अक्षय तृतीया पर बनाएं ये स्पेशल पारंपरिक पकवान, मां लक्ष्मी होंगी प्रसन्न
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Shruti Gaur
Updated Sun, 19 Apr 2026 08:56 AM IST
सार
Akshaya Tritiya Special Recipe: आज देशभर में अक्षय तृतीया का त्योहार बेहद ही धूमधाम से मनाया जा रहा है। ऐसे में यहां हम आपको कुछ ऐसे पकवानों के बारे में बताएंगे, जिनको आप तैयार कर सकते हैं।
विज्ञापन
अक्षय तृतीया पर क्या बनाएं?
- फोटो : AI
Akshaya Tritiya Special Recipe: अक्षय तृतीया हिंदू धर्म का एक बेहद शुभ और पावन पर्व है, जिसे समृद्धि, सौभाग्य और नई शुरुआत का प्रतीक माना जाता है। इस दिन किए गए शुभ कार्य, दान-पुण्य और पूजा का फल अक्षय यानी कभी खत्म न होने वाला माना जाता है। खासतौर पर मां लक्ष्मी और भगवान विष्णु की पूजा के साथ घरों में पारंपरिक पकवान बनाने की भी परंपरा है।
Trending Videos
अक्षय तृतीया पर क्या बनाएं?
- फोटो : Adobe stock
सत्तू के लड्डू
सत्तू के लड्डू बनाने के लिए सबसे पहले एक कढ़ाई में 2–3 चम्मच देसी घी गर्म करें और उसमें सत्तू डालकर हल्का सुनहरा होने तक भून लें। ध्यान रखें कि आंच धीमी रखें, ताकि सत्तू जले नहीं और उसकी खुशबू अच्छी तरह उभर कर आए। जब सत्तू से हल्की सुगंध आने लगे, तब गैस बंद कर दें और मिश्रण को थोड़ा ठंडा होने दें।

अब इसमें बारीक कटा हुआ ड्राई फ्रूट्स (बादाम, काजू), इलायची पाउडर और पिसी हुई चीनी या गुड़ डालकर अच्छे से मिलाएं। अगर आप गुड़ का इस्तेमाल कर रहे हैं तो उसे पहले पिघलाकर डालना बेहतर रहेगा, ताकि मिश्रण अच्छी तरह बाइंड हो सके। जरूरत हो तो थोड़ा और घी मिलाकर मिश्रण को चिकना बना लें। जब मिश्रण हल्का गर्म ही हो, तब हाथों से छोटे-छोटे लड्डू बना लें। ठंडा होने पर ये लड्डू सख्त और स्वादिष्ट बन जाते हैं।
अक्षय तृतीया पर क्या बनाएं?
- फोटो : Adobe stock
पूरन पोली
पूरन पोली बनाने के लिए सबसे पहले चने की दाल को धोकर कुकर में नरम होने तक उबाल लें। उबालने के बाद दाल का पानी अलग कर दें और दाल को कढ़ाई में डालकर उसमें गुड़ मिलाएं। धीमी आंच पर इसे तब तक पकाएं जब तक गुड़ पूरी तरह घुलकर दाल के साथ गाढ़ा मिश्रण न बन जाए। अंत में इलायची पाउडर डालकर इस मिश्रण को ठंडा होने दें, यही “पूरन” कहलाता है।

अब गेहूं के आटे में थोड़ा नमक और घी मिलाकर नरम आटा गूंध लें। आटे की छोटी-छोटी लोइयां बनाएं और उसमें तैयार पूरन भरकर हल्के हाथों से बेल लें। ध्यान रखें कि बेलते समय पूरन बाहर न निकले, इसलिए हल्का दबाव डालें और सूखा आटा लगाकर बेलें। तवे को गर्म करें और बेली हुई पोली को दोनों तरफ से घी लगाकर सुनहरा होने तक सेकें। तैयार पूरन पोली को ऊपर से घी लगाकर गरमा-गरम परोसें।