Peanut Oil Banane Ka Tarika: आज के समय में खाने-पीने की चीजों में मिलावट एक बड़ी समस्या बन चुकी है, और इसका असर हमारी सेहत पर सीधे तौर पर पड़ता है। खासतौर पर कुकिंग ऑयल जो रोजाना हमारे खाने का हिस्सा होता है। उसमें मिलावट होने की संभावना काफी ज्यादा रहती है। ऐसे में शुद्ध और हेल्दी तेल का इस्तेमाल करना बेहद जरूरी हो जाता है।
Peanut Oil Recipe: मिलावटी तेल से बचना है? घर पर ऐसे बनाएं शुद्ध मूंगफली का तेल
How To Make Peanut Oil At Home: घर पर मूंगफली का तेल बनाने के लिए सूखी मूंगफली को भूनकर पीसें, फिर पेस्ट को गर्म करके उसमें से तेल निकालें। कपड़े या छलनी से छानकर शुद्ध तेल प्राप्त किया जा सकता है।
मूंगफली का तेल बनाने के लिए सामग्री
घर पर मूंगफली का तेल बनाने के लिए आपको चाहिए,
-
मूंगफली (कच्ची या सूखी)
-
थोड़ा पानी
-
साफ कपड़ा या छलनी
अच्छी क्वालिटी की मूंगफली का चयन करना सबसे जरूरी होता है, क्योंकि तेल की गुणवत्ता इसी पर निर्भर करती है।
मूंगफली को भूनना
सबसे पहले मूंगफली को हल्का भून लें। ध्यान रखें कि इसे ज्यादा न जलाएं, वरना तेल का स्वाद खराब हो सकता है। हल्का भूनने से मूंगफली में मौजूद तेल आसानी से निकलता है।
पेस्ट तैयार करें
भुनी हुई मूंगफली को मिक्सर में डालकर अच्छी तरह पीस लें। जरूरत हो तो थोड़ा पानी मिलाएं ताकि एक गाढ़ा पेस्ट तैयार हो सके। यही पेस्ट तेल निकालने का बेस बनेगा।
गर्म करके तेल निकालें
अब इस पेस्ट को धीमी आंच पर गर्म करें। धीरे-धीरे इसमें से तेल अलग होने लगेगा। इसे लगातार चलाते रहें ताकि पेस्ट जले नहीं और तेल अच्छी तरह निकल सके।
