सब्सक्राइब करें

Nautapa 2026: गर्मी में बार-बार भूख नहीं लगती? आजमाएं गर्मियों का ये हल्का खाना, शरीर को मिलेगी ऊर्जा और ठंडक

लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Shivani Awasthi Updated Wed, 27 May 2026 01:41 PM IST
सार

Nautapa 2026 Summer Diet Tips: नौतपा की गर्मी में हल्का और आसानी से पचने वाला खाना जैसे दही-चावल, फ्रूट सलाद, छाछ, मूंग दाल खिचड़ी और तरबूज खाना फायदेमंद माना जाता है। ये शरीर को हाइड्रेट रखने और एनर्जी बनाए रखने में मदद करते हैं।

विज्ञापन
Nautapa 2026 Summer Diet Tips Light Meals in Hindi Garmi Me kya Khaye
गर्मियों का हल्का खाना - फोटो : AI

Garmi me Kya Khayen: नौतपा (Nautapa) के दौरान गर्मी अपने चरम पर होती है। तेज धूप, उमस और लगातार बढ़ता तापमान शरीर को जल्दी थका देता है। ऐसे मौसम में कई लोगों को बार-बार भूख नहीं लगती, भारी खाना खाने का मन नहीं करता और पेट भरा-भरा महसूस होता है। हेल्थ एक्सपर्ट्स के अनुसार, गर्मियों में शरीर का मेटाबॉलिज्म थोड़ा धीमा हो जाता है, जिसकी वजह से भूख कम हो सकती है।



लेकिन इसका मतलब यह नहीं कि खाना छोड़ दिया जाए। शरीर को इस मौसम में भी सही पोषण और हाइड्रेशन की जरूरत होती है। अगर आप ज्यादा ऑयली, मसालेदार या भारी खाना खाते हैं, तो इससे सुस्ती, गैस, डिहाइड्रेशन और थकान की समस्या बढ़ सकती है। ऐसे में हल्के, ठंडक देने वाले और आसानी से पचने वाले समर मील शरीर को एनर्जी देने में मदद करते हैं।

आज के इस लेख में हम आपको बताएंगे कि नौतपा की भीषण गर्मी में कौन-से लाइट समर मील खाने चाहिए, जिससे शरीर ठंडा रहे, भूख भी बनी रहे और आप दिनभर एक्टिव महसूस करें। अगर गर्मियों में आपका खाने का मन कम करता है, तो ये आसान और हेल्दी विकल्प आपके बेहद काम आएंगे।

 

Nautapa 2026 Summer Diet Tips Light Meals in Hindi Garmi Me kya Khaye
दही चावल - फोटो : Instagram

गर्मियों में बार-बार भूख क्यों नहीं लगती?

गर्मी में शरीर का तापमान बढ़ने पर पाचन प्रक्रिया थोड़ी धीमी हो सकती है। ज्यादा गर्मी और पसीने की वजह से शरीर भारी भोजन को पचाने में ज्यादा ऊर्जा खर्च करता है। इसी कारण भूख कम लगने लगती है।


5 बेस्ट लाइट समर मील 
 

दही-चावल
 

  • पेट को ठंडक देता है।

  • आसानी से पच जाता है।

    इसे बनाना भी आसान है तो गर्मी में घंटों किचन में नहीं बिताना पड़ता। आप आसानी से चावल बना सकते हैं और मीठे या नमकीन दही के साथ इसका सेवन कर सकते हैं।

Trending Videos
Nautapa 2026 Summer Diet Tips Light Meals in Hindi Garmi Me kya Khaye
खिचड़ी - फोटो : adobestock

मूंग दाल खिचड़ी
 

  • हल्की और पौष्टिक

  • कमजोरी महसूस नहीं होने देती।

    हल्के और पौष्टिक खाने की लिस्ट में खिचड़ी को टाॅप पर रखा जा सकता है। भूख न भी लगी हो तो भी मूंग दाल की खिचड़ी का सेवन आपको रिफ्रेश और एनर्जेटिक बना सकता है। इसे कम सामग्री में मिनटों में तैयार किया जा सकता है। 


फ्रूट सलाद
 

  • शरीर को हाइड्रेट रखता है

  • विटामिन्स से भरपूर

    अगर खाना खाने का मन न हो, या भूख न लगी हो, या गर्मी ने परेशान हो गए हों तो खाने में फल का सेवन करें। फल पोषण देते हैं, पेट को ठंडक पहुंचाते हैं और शरीर को हाइड्रेट रखते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Nautapa 2026 Summer Diet Tips Light Meals in Hindi Garmi Me kya Khaye
फाइबर रिच फूड्स (दलिया) - फोटो : Adobe Stock

छाछ और पुदीना
 

  • गर्मी में राहत देता है।

  • पाचन को सपोर्ट करता है।

    भूख न भी लगी हो तो छाछ या पुदीना से तैयार ड्रिंक का सेवन करें। इससे गर्मी से राहत मिलती है। पेट को आराम मिलता है और पाचन में सुधार होता है। 


ओट्स या दलिया

  • हल्का लेकिन एनर्जी देने वाला भोजन है।

  • लंबे समय तक पेट भरा महसूस कराता है।

    आप आसानी से ओट्स या दलिया बना सकते हैं। इसका सेवन पेट को फुल रखता है, ऊर्जा देता है और गर्मी से राहत दिलाता है। आप दलिया की खिचड़ी, सोक्ड दलिया या दूध वाली मीठी दलिया का सेवन कर सकते हैं।

     

विज्ञापन
Nautapa 2026 Summer Diet Tips Light Meals in Hindi Garmi Me kya Khaye

क्या दही और छाछ गर्मी में फायदेमंद हैं?
 

दही और छाछ गर्मियों में शरीर को ठंडक देने में मदद करते हैं। इसके सेवन के कई फायदे हैं, जैसे
 

  • पेट को ठंडा रखते हैं।

  • डिहाइड्रेशन कम करने में मदद करते हैं।

  • पाचन बेहतर बना सकते हैं।

छाछ में भुना जीरा और पुदीना मिलाकर पीना और भी फायदेमंद माना जाता है।



कौन-से फल गर्मियों में ज्यादा खाने चाहिए?
 

  • तरबूज
  • खरबूजा

  • खीरा

  • आम (सीमित मात्रा में)

  • पपीता

इनमें पानी की मात्रा ज्यादा होती है, जिससे शरीर हाइड्रेट रहता है।


गर्मियों में किन चीजों से बचना चाहिए?
 

  • ज्यादा तला-भुना खाना
  • बहुत मसालेदार भोजन

  • ज्यादा कैफीन

  • कोल्ड ड्रिंक्स

  • लंबे समय तक खाली पेट रहना

ये चीजें शरीर में गर्मी और थकान बढ़ा सकती हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed