2 Chizon se banaye Nashta: सुबह का नाश्ता पूरे दिन की एनर्जी के लिए बेहद जरूरी माना जाता है, लेकिन भागदौड़ भरी जिंदगी में लोगों के पास अक्सर ज्यादा समय नहीं होता। कई बार घर में सीमित सामान होने की वजह से लोग हेल्दी नाश्ता छोड़कर बाहर का अनहेल्दी खाना खा लेते हैं। हालांकि कुछ आसान और झटपट बनने वाली रेसिपीज ऐसी भी हैं, जिन्हें बहुत कम सामग्री में तैयार किया जा सकता है।
Quick Breakfast Recipe: सुबह जल्दी में क्या बनाएं? सिर्फ 2 सामग्री से तैयार करें झटपट नाश्ता
2 ingredient breakfast recipe: सिर्फ 2 सामग्री से हेल्दी नाश्ता बनाने के लिए ओट्स और केले का इस्तेमाल किया जा सकता है। इन दोनों चीजों को मिलाकर स्वादिष्ट पैनकेक या टिक्की तैयार की जा सकती है, जो जल्दी बनने के साथ पेट भरने वाला और हेल्दी विकल्प माना जाता है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिर्फ 2 सामग्री से ऐसे बनाएं हेल्दी नाश्ता
बनाना पैनकेक
- यह नाश्ता बच्चों से लेकर फिटनेस पसंद करने वाले लोगों तक के लिए अच्छा विकल्प माना जाता है।
- केला शरीर को इंस्टेंट एनर्जी देने में मदद कर सकता है।
- ओट्स पेट को लंबे समय तक भरा हुआ महसूस करा सकते हैं।
सामग्री
इस आसान रेसिपी के लिए आपको सिर्फ दो चीजों की जरूरत होगी
- पका हुआ केला
- ओट्स।
अगर चाहें तो स्वाद बढ़ाने के लिए बाद में थोड़ा शहद या ड्राई फ्रूट्स भी डाल सकते हैं, लेकिन बेसिक रेसिपी सिर्फ दो सामग्री से तैयार हो जाती है।
पैनकेक बनाने की रेसिपी
स्टेप 1- सबसे पहले एक कटोरे में केले को अच्छी तरह मैश कर लें।
स्टेप 2- अब इसमें ओट्स मिलाकर अच्छे से मिक्स करें।
स्टेप 3- कुछ मिनट छोड़ दें ताकि ओट्स थोड़ा नरम हो जाए।
स्टेप 4- अब नॉन-स्टिक पैन को हल्का गर्म करें।
स्टेप 5- तैयार मिश्रण को छोटे पैनकेक या टिक्की की तरह डालें।
स्टेप 6- दोनों तरफ से गोल्डन ब्राउन होने तक पकाएं। धीमी आंच पर पकाने से स्वाद और बेहतर आता है।
अगर आपके पास सुबह ज्यादा समय नहीं है, तो यह रेसिपी शानदार विकल्प हो सकती है। इसे बनाने में बहुत कम समय लगता है और कम सामान में भी टेस्टी नाश्ता तैयार हो जाता है।
सूजी ब्रेड या इडली
- ये हेल्दी, कम तेल वाला और खाने में लजीज स्वाद वाला नाश्ता है।
- इसे बनाना भी काफी आसान है।
- बच्चों से लेकर बड़ों तक ये नाश्ता पसंद आएगा।
- गर्मियों में इसे बनाने के लिए किचन में ज्यादा समय भी नहीं बिताना पड़ता है।
सामग्री
इसे बनाने के लिए आपको बस सूजी, दही और नमक चाहिए।
स्वाद बढ़ाने के लिए बारीक कटी सब्जियां भी मिला सकते हैं लेकिन ये पूरी तरह से वैकल्पिक है।
स्टेप 1- झटपट नाश्ता बनाने के लिए पहले से सूजी और दही को मिलाकर पेस्ट बना लें।
स्टेप 2- इसे आधे घंटे के लिए रख देने से सूजी फूल जाएगी और स्पंजी डिश बनेगी।
स्टेप 3- अब आप इसमें नमक मिलाकर इडली की तरह स्टीम कर सकते हैं।
स्टेप 4- कुछ नया ट्राई करना चाहते हैं तो सैंडविच मेकर का इस्तेमाल करें।
स्टेप 5- सैंडविच मेकर में हल्का तेल लगाकर बैटर को फैला लें।
स्टेप 6- स्विच आॅन करके कुछ देर के लिए पकने दें।
स्टेप 7- ब्रेड को क्रिस्पी बनाने के लिए इसे पलटकर दूसरी ओर से भी पका सकते हैं।
आपकी स्पंजी सूजी ब्रेड तैयार है। इसे चटनी या साॅस के साथ सर्व करें।