Mint Recipes Summer 2026: गर्मी में पुदीना खाने के 5 सबसे स्वादिष्ट तरीके, स्वाद के साथ मिलेगी ठंडक
mint dishes for summer: गर्मियों में पुदीना शरीर को ठंडक देने के साथ पाचन को भी बेहतर बनाता है। पुदीना को चटनी, रायता, शिकंजी, सलाद और पुलाव जैसी डिशेज में शामिल करके खाने का स्वाद कई गुना बढ़ाया जा सकता है। इसकी तासीर ठंडी होती है, इसलिए यह गर्मी में बेहद फायदेमंद माना जाता है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुदीना चटनी से बढ़ाएं हर स्नैक का स्वाद
भारतीय घरों में पुदीना चटनी सबसे ज्यादा पसंद की जाती है।
हरी मिर्च, धनिया, नींबू और दही के साथ बनी पुदीना चटनी समोसे, पकौड़े और सैंडविच का स्वाद कई गुना बढ़ा देती है।
गर्मियों में यह चटनी शरीर को ठंडक देने में भी मदद करती है।
अगर आप हेल्दी विकल्प चाहते हैं, तो बिना ज्यादा मसाले के दही वाली पुदीना चटनी ट्राई कर सकते हैं।
पुदीना रायता देगा ठंडक और टेस्ट
- गर्मी में दही खाना बेहद फायदेमंद माना जाता है और जब इसमें पुदीना मिल जाए तो इसका स्वाद और भी शानदार हो जाता है।
- पुदीना रायता खाने के साथ सर्व करने पर भारी भोजन भी हल्का महसूस होता है।
- यह रायता खीरा, भुना जीरा और बारीक कटा पुदीना डालकर तैयार किया जााता है।
- रायता लंच और डिनर दोनों के लिए परफेक्ट माना जाता है।
पुदीना शिकंजी और मोजिटो बनाएं घर पर
- गर्मियों में ठंडी ड्रिंक्स की डिमांड सबसे ज्यादा रहती है।
- ऐसे में पुदीना शिकंजी और मिंट मोजिटो शरीर को तुरंत फ्रेश महसूस कराते हैं।
- नींबू, चीनी, सोडा और पुदीना का कॉम्बिनेशन बेहद रिफ्रेशिंग माना जाता है।
- अगर आप हेल्दी ड्रिंक चाहते हैं, तो चीनी की जगह शहद का इस्तेमाल भी कर सकते हैं।
- यह ड्रिंक डिहाइड्रेशन से बचाने में मदद करती है।
सलाद और पुलाव में डालें पुदीना
- पुदीना सिर्फ ड्रिंक्स और चटनी के लिए ही नहीं बल्कि खाने में भी शानदार फ्लेवर देता है।
- फ्रूट सलाद या वेज सलाद में पुदीना डालने से टेस्ट काफी फ्रेश हो जाता है।
- इसके अलावा मटर पुलाव या वेज बिरयानी में पुदीना डालने से खुशबू और स्वाद दोनों बढ़ जाते हैं।
- कई लोग पुदीना पराठा भी काफी पसंद करते हैं।