सब्सक्राइब करें

Navratri Falahar Recipe: नवरात्रि में बनाएं पनीर के पकौड़े, व्रत में मिलेगी एनर्जी

लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अपराजिता शुक्ला Updated Mon, 26 Sep 2022 12:20 AM IST
विज्ञापन
navratri 2022 special falahari recipe kuttu aur paneer ke pakode
फलाहारी रेसिपी - फोटो : Istock

नवरात्रि के नौ दिनों में देवी दुर्गा की आराधना की जाती है। कलश स्थापना और विधि-विधान से पूजा करने के साथ ही बहुत से लोग पूरे नौ दिनों का व्रत रहते हैं और केवल फलाहार का ही सेवन करते हैं। फलाहार में ज्यादातर लोग आलू, दही और कुट्टू के आटे से बने व्यंजन को ही खाते हैं। ऐसे में आज हम लेकर आए हैं कुट्टू के आटे संग बने पनीर के पकौड़े। जो व्रत में ना केवल आपकी भूख को खत्म करेंगे बल्कि इससे एनर्जी भी भरपूर मिलेगी। पनीर सेहतमंद होती है। प्रोटीन और कैल्शिय़म से भरपूर पनीर से बने पकौड़े बनाने में भी आसान हैं। तो चलिए जानें कैसे तैयार होंगे पनीर और कुट्टू के आटे के बने पकौड़े।

Trending Videos
navratri 2022 special falahari recipe kuttu aur paneer ke pakode
पनीर - फोटो : iStock
कुट्टू और पनीर के पकौड़े की सामग्री

सौ ग्राम ताजा पनीर, एक कप कुट्टू का आटा, सेंधा नमक, हरी धनिया, जीरा, हरी मिर्च, कुटी हुई लाल मिर्च, काली मिर्च, तलने के लिए मूंगफली का तेल या देसी घी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
navratri 2022 special falahari recipe kuttu aur paneer ke pakode
पनीर
कुट्टू के आटे और पनीर के पकौ़ड़े बनाने की विधि

शाम के नाश्ते के लिए ये पनीर के पकौड़े एक अच्छा विकल्प है। इसे खाने से शाम वाली भूख भी खत्म होगी और पनीर शरीर को एनर्जी भी देगा। वहीं अगर घर में व्रत के दिन मेहमान आ गए तो आप उन्हें भी ये आसानी से खिला सकती हैं क्योंकि ये मिनटों में बनकर तैयार हो जाते हैं। कुट्टू के आटे के साथ पनीर के पकौ़ड़े बनाने के लिए सबसे पहले पनीर को मनचाहे चौकोर, डायमंड या फिर पतले लंबे आकार में काट लें।

navratri 2022 special falahari recipe kuttu aur paneer ke pakode
फलाहारी रेसिपी

फिर किसी बाउल में कुट्टू के आटे को डालें और पानी डालकर घोल तैयार करें। ध्यान रहे के कुट्टू के आटे का घोल ना ज्यादा गाढा हो और ना ज्यादा पतला। सही मात्रा में तैयार घोल में सेंधा नमक, कुटी हुई काली मिर्च, कुटी हुई लाल मिर्च और कुछ हरी मिर्ची बारीक कटी डाल दें। साथ में जीरा पाउडर और धनिया पाउडर को भी डाल दें। आप चाहें तो थोड़ी सी हरी धनिया भी काट सकते हैं। बस अब इस घोल में पनीर को डिप करिए। 

विज्ञापन
navratri 2022 special falahari recipe kuttu aur paneer ke pakode
paneer - फोटो : Pixabay

गैस पर कड़ाही चढाएं और तलने के लिए तेल या घी गर्म करें। जब घी गर्म हो जाए तो कुट्टू के आटे के घोल में पनीर को डालकर निकालें और सीधे कड़ाही में डालें। मध्यम आंच पर सुनहरा होने तक तलें और प्लेट में निकालकर गर्मागर्म सर्व करें। इस पकौड़े के साथ आप चाहें तो व्रत वाली हरी चटनी या फिर मीठी चटनी खाएं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed