फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Recipe Of The Day: बच्चों के लिए 10 मिनट में तैयार करें लजीज स्नैक्स, ये रही चटपटी पाइप चाट की रेसिपी

Wed, 30 Nov 2022 10:31 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवानी अवस्थी Updated Wed, 30 Nov 2022 10:31 AM IST
विज्ञापन
Recipe Of The Day: Pipe Chaat Recipe in Hindi 10 minute Snack recipes for kids
पाइप पापड़ चाट - फोटो : instagram/salonisgram

भारत में चटपटा स्ट्रीट फूड काफी प्रसिद्ध है। देश के अलग अलग इलाकों में अलग अलग तरह का खाना, अलग स्वाद के साथ खाया जाता है लेकिन स्ट्रीट फूड सभी राज्यों में मिल जाता है। जिसमें एक से बढ़कर एक स्पाइसी और चटपटी डिशेज खाने को मिलते हैं। इसी में से एक हैं चाट। चाट बहुत ही लोकप्रिय व्यंजन है। चाट का स्वाद खट्टा-मिट्ठा या चटपटा होता है, इसलिए इसे चाट कहते हैं। चाट कई अलग अलग रेसिपी से बनाई जाती है। शाम के स्नैक्स में लोग अक्सर चाट खाते हैं। अधिकतर लोग बाजार से चाट लाकर खाते हैं। जिसमें कई वैरायटी में जाती हैं। लेकिन चटपटी और स्वादिष्ट चाट आप घर पर भी बना सकते हैं, वो भी 10 मिनट में। घर पर आप आसानी से चटपटी पाइप चाट बना सकते हैं। इसे खाकर आपके मुंह का स्वाद बढ़ जाएगा। शाम की चाय के साथ इसे खाया जा सकता है। चलिए जानते हैं लजीज पाइप चाट बनाने की रेसिपी।

Recipe Of The Day: Pipe Chaat Recipe in Hindi 10 minute Snack recipes for kids
पाइप पापड़ चाट - फोटो : Istock

पाइप चाट बनाने के लिए सामग्री

आलू, बारीक कटे प्याज, हरी चटनी, बारीक कटी हरी मिर्च, हरा धनिया, मीठी चटनी, नमक, काली मिर्च पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, चाट मसाला, रोस्ट जीरा, पाइप पापड़, सेव नमकीन।

Recipe Of The Day: Pipe Chaat Recipe in Hindi 10 minute Snack recipes for kids
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

पाइप चाट बनाने की रेसिपी

स्टेप 1- पाइप चाट बनाने के लिए सबसे पहले दो आलू उबाल लें। पकने के बाद उन्हें ठंडा करके छील लें और फिर अच्छे से मैश कर लें। 

स्टेप 2- मैश आलू में दो बारीक कटे प्याज, दो बारीक कटी हरी मिर्च, कटा हुआ हरा धनिया, हरी चटनी और मीठी चटनी मिला लें।
 

विज्ञापन
विज्ञापन
Recipe Of The Day: Pipe Chaat Recipe in Hindi 10 minute Snack recipes for kids
पाइप पापड़ चाट - फोटो : instagram/salonisgram

स्टेप 3- सभी सामग्री को उबले आलू में अच्छे से मिलाकर  काली मिर्च पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, चाट मसाला और रोस्ट जीरा डालकर मिला लें। सबसे आखिर में नमक मिला लें।

स्टेप 4- अब पापइ पापड़ को पैन में फ्राई कर लें। फिर एक प्लेट में अलग निकाल कर ठंडा कर लें। 

स्टेप 5- ठंडा होने के बाद पाइप पापड़ को आधे-आधे हिस्से में काट लें। 

विज्ञापन
Recipe Of The Day: Pipe Chaat Recipe in Hindi 10 minute Snack recipes for kids
पाइप पापड़ चाट - फोटो : instagram/salonisgram

स्टेप 6- अब इन पाइप पापड़ में आलू के मिश्रण की स्टफिंग करें। 

स्टेप 7- इस स्टफ किए हुए पाइप पापड़ में सेव नमकीन लपेटें। इसके लिए प्लेट में सेव नमकीन निकालें और पाइप पापड़ को दोनों तरफ से सेव में डिप करें। 

आपका पाइप पापड़ चाट तैयार है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed