{"_id":"62b441d2327cf51da81606f7","slug":"quick-and-easy-breakfast-recipe-bread-upma","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Recipe: सूजी नहीं अब ब्रेड से बनाएं टेस्टी उपमा, मिनटों में हो जाएगा तैयार","category":{"title":"Food","title_hn":"फूड","slug":"healthy-food"}}
Recipe: सूजी नहीं अब ब्रेड से बनाएं टेस्टी उपमा, मिनटों में हो जाएगा तैयार
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अपराजिता शुक्ला
Updated Thu, 23 Jun 2022 04:09 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
bread upma
- फोटो : instagram
Link Copied
रसोई में सूजी खत्म हो गई तो चिंता की बात नही है। आप चाहें तो ब्रेड से भी उपमा तैयार कर सकती हैं। इसका स्वाद इतना लाजवाब लगेगा कि रोज खाने का दिल होगा। वहीं ब्रेड से बने उपमा को बनाने में ज्यादा समय भी नहीं लगता और ये मिनटों में बनकर तैयार हो जाता है। अगर आपको फटाफट कोई ब्रेकफास्ट बनाकर तैयार करना है तो ब्रेड उपमा बेहतर विकल्प है। तो चलिए जानें क्या है ब्रेड उपमा को बनाने की विधि।
Trending Videos
2 of 4
ब्रेड
ब्रेड उपमा बनाने की सामग्री
ब्रेड सफेद या फिर आटा वाली दस से बारह, तेल तड़के के लिए, सरसों के दाने आधा चम्मच, चने की दाल एक चम्मच, उड़द की दाल एक चम्मच, करी पत्ता आठ से दस, काजू दस से बारह टुकड़े, हल्दी आधा चम्मच, लाल मिर्च पाउडर आधा चम्मच, काली मिर्च आधा चम्मच, टमाटर बारीक कटा हुआ, धनिया के पत्ते, हरी मिर्च एक।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 4
bread
ब्रेड उपमा बनाने की विधि
ब्रेड उपमा बनाने के लिए सबसे पहले ब्रेड के स्लाइस को छोटे टुकड़ों में काट लें। फिर इसे एक तरफ रख दें। अब किसी पैन में तेल दो चम्मच डालकर गर्म करें। जब तेल गर्म हो जाए तो इसमे राई डालें। जब ये चटकने लगे तो साथ में उड़द की दाल और चने की दाल डालकर सुनहरा होने तक भूनें। जब ये भुन जाए तो इसमे कटी हुई प्याज की स्लाइस डालकर भूनें। साथ में करी पत्ता और हरी मिर्च भी डाल दें।
4 of 4
bread upma
- फोटो : instagram
अच्छी तरह मिलाते हुए प्याज को सुनहरा होने तक भूनें। इसमे हल्दी, लाल मिर्च और काली मिर्च का पाउडर डालें। साथ में थोड़ा सा गरम मसाला भी डालें। कुछ मिनट तक पका लें। सबसे आखिर में ब्रेड के छोटे टुकड़े डालकर मिलाएं। तीन से चार मिनट पकाने के बाद गैस बंद कर दें। बस तैयार है स्वादिष्ट ब्रेड उपमा। गर्मागर्म ब्रेड उपमा के ऊपर सॉस या फिर हरी चटनी डालकर सर्व करें।
सबसे विश्वसनीयहिंदी न्यूज़वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ेंलाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसेहेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health and fitness news), लाइवफैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्टफूड न्यूज़इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) औरयात्रा (travel news in Hindi) आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।