सब्सक्राइब करें

Gujrati Dish: गुजरात की ये 5 डिश जो हैं बेहद मशहूर, एक बार जरूर करें ट्राई

लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अपराजिता शुक्ला Updated Wed, 22 Jun 2022 07:04 PM IST
विज्ञापन
must try these traditional five famous gujarati dish
गुजराती डिश ढोकला - फोटो : Social media

भारत को विविधताओं का देश यूं ही नहीं कहा जाता। देश के हर कोने में आपको बोली-भाषा, पहनावे के साथ ही खानपान भी बदला हुआ ही मिलेगा। कुछ ऐसा ही गुजरात के साथ भी है। गुजराती खाने की बात आती है तो सबसे पहले ढोकला याद आता है। लेकिन गरबे और ढोकले के साथ ही गुजरात की कुछ और डिश भी हैं। जो बेहद मशहूर हैं और इसका स्वाद लाजवाब होता है। तो अगर आपने अभी तक इन सारी डिश का स्वाद नहीं चखा है तो एक बार जरूर इन्हें टेस्ट करें। 

Trending Videos
must try these traditional five famous gujarati dish
sabji - फोटो : Istock
उंधियू

उंधियू एक तरह की सब्जी होती है। जिसमे कई सारी वैराइटी की सब्जियों को एक साथ मिलाकर पकाया जाता है। अगर असली उंधियू का स्वाद लेना है तो मटला यानी कि मिट्टी के बर्तन में बने उंधियू को खाएं। सारी सब्जियों को मिट्टी के बर्तन में उलटकर बनाया जाता है। जिसकी वजह से इसका नाम उंधियू है। वहीं अपने स्पेशल स्वाद की वजह से ये गुजराती डिश को एक बार खाने के बाद सब इसके फैन हो जाते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
must try these traditional five famous gujarati dish
khandvi - फोटो : istock
खांडवी

बेसन और दही को मिलाकर बना खांडवी भी गुजरात की काफी मशहूर डिश है। जिसे ब्रेकफास्ट में हेल्दी डाइट के तौर पर शामिल किया जाता है। बेसन के सॉफ्ट से बने इस नाश्ते पर नारियल, राई, करी पत्ता, हरी मिर्ची का त़ड़का लगता है। जिससे इसका स्वाद दोगुना हो जाता है। सुबह के नाश्ते में बिना तला-भुना खाना हो तो खांडवी सबसे अच्छा नाश्ता है। 

must try these traditional five famous gujarati dish
थेपला - फोटो : Istock
थेपला

थेपला को एक तरह से पराठा भी बोल सकते हैं। बेसन के साथ आटे को मिलाकर उसमे सौंफ, अजवाइन, तिल और कसूरी मेथी को मिलाकर इसे बनाया जाता है। जिसे सुबह के नाश्ते से लेकर शाम की चाय के साथ खाया जा सकता है। 

विज्ञापन
must try these traditional five famous gujarati dish
खमण - फोटो : Social media
खमण

ढोकले की ही तरह खमण भी होता है। लेकिन बेसन से तैयार खमण में ज्यादा मात्रा में सोडा डाला जाता है। जिससे इसका रंग हल्का पीला हो जाता है। ये ढोकला से अधिक हल्का होता है। जिस पर करी पत्ता, हरी मिर्ची और सरसों का तड़का लगा होता है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed