Kya Hai Apke Partner Ki Love Language: क्या आपने कभी महसूस किया है कि आप अपने पार्टनर से बहुत प्यार करते हैं, लेकिन फिर भी उन्हें लगता है कि आप उनकी परवाह नहीं करते? या फिर आपका साथी आपके लिए बहुत कुछ करता है, लेकिन आपको वह प्यार महसूस नहीं होता जिसकी आप उम्मीद करते हैं? इसका कारण प्यार की कमी नहीं, बल्कि प्यार को समझने और व्यक्त करने का अलग तरीका हो सकता है।
{"_id":"6a3126e5939b8bd201006510","slug":"6-love-languages-that-can-change-your-relationship-advice-2026-06-16","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Relationship Tips: ये 6 लव लैंग्वेज बदल सकती हैं आपका रिश्ता, जानिए पार्टनर को कैसे महसूस होता है प्यार","category":{"title":"Relationship","title_hn":"रिलेशनशिप","slug":"relationship"}}
Relationship Tips: ये 6 लव लैंग्वेज बदल सकती हैं आपका रिश्ता, जानिए पार्टनर को कैसे महसूस होता है प्यार
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: शिवानी अवस्थी
Updated Wed, 17 Jun 2026 09:28 AM IST
सार
Love Languages :हर व्यक्ति प्यार को महसूस करने और जताने का तरीका अलग रखता है। कुछ लोगों को तारीफ और अच्छे शब्द पसंद होते हैं, कुछ को साथ बिताया गया समय, जबकि कुछ लोग गले लगाने या छोटे-छोटे सरप्राइज गिफ्ट्स से प्यार महसूस करते हैं। रिलेशनशिप एक्सपर्ट्स के अनुसार, यदि आप अपने पार्टनर की लव लैंग्वेज समझ लेते हैं, तो रिश्ते में गलतफहमियां कम होती हैं और भावनात्मक जुड़ाव पहले से कहीं ज्यादा मजबूत हो जाता है।
विज्ञापन
आपकी प्यार की भाषा क्या है
- फोटो : AI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रपोज
- फोटो : Adobe
जब शब्द बन जाते हैं प्यार की ताकत
- कुछ लोगों के लिए प्यार का सबसे बड़ा प्रमाण शब्द होते हैं।
- "मैं तुम पर गर्व करता हूं", "तुम बहुत खास हो", "मैं तुमसे प्यार करता हूं" जैसे छोटे-छोटे वाक्य उनके दिल को छू जाते हैं।
- यदि आपके पार्टनर की लव लैंग्वेज भी शब्दों के जरिए अभिव्यक्ति है, तो उनकी तारीफ करना, उनके प्रयासों की सराहना करना और प्यार भरे संदेश भेजना रिश्ते को मजबूत बना सकता है।
- ऐसे लोग आलोचना को भी अधिक गहराई से महसूस करते हैं, इसलिए उनसे बात करते समय सकारात्मक शब्दों का चयन करना महत्वपूर्ण होता है।
गर्भनिरोधक दिवस
- फोटो : adobe
समय ही सबसे बड़ा उपहार
- कुछ लोगों के लिए सबसे कीमती चीज आपका समय होता है।
- उनके लिए महंगे गिफ्ट्स से ज्यादा महत्व इस बात का होता है कि आप उनके साथ बिना किसी व्यवधान के समय बिताएं।
- फोन को एक तरफ रखकर बातचीत करना, साथ में टहलना, कॉफी डेट पर जाना या बस साथ बैठकर दिनभर की बातें साझा करना ऐसे लोगों को बेहद खास महसूस कराता है।
- उनके लिए आपकी मौजूदगी ही प्यार की सबसे बड़ी निशानी होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
रिलेशनशिप
- फोटो : Adobe Stock
स्पर्श से मिलता है भावनात्मक सुकून
- कई लोग प्यार को गले लगाने, हाथ पकड़ने, माथे पर किस करने या कंधे पर हाथ रखने जैसे स्पर्श के माध्यम से महसूस करते हैं।
- एक दूसरे को छूने का मतलब केवल रोमांस नहीं है, बल्कि भावनात्मक सुरक्षा और अपनापन भी है।
- जब ऐसे लोगों को प्यार भरा स्पर्श मिलता है, तो वे अपने रिश्ते में अधिक सुरक्षित, जुड़ा हुआ और खुश महसूस करते हैं।
विज्ञापन
रिलेशनशिप टिप्स
- फोटो : AI
याद रखने का एहसास ही असली प्यार
- अक्सर लोग सोचते हैं कि गिफ्ट्स पसंद करने वाले लोग भौतिकवादी होते हैं, लेकिन यह धारणा हमेशा सही नहीं होती।
- इस लव लैंग्वेज में गिफ्ट की कीमत नहीं, बल्कि उसके पीछे की भावना मायने रखती है।
- एक छोटा-सा फूल, पसंदीदा चॉकलेट या किसी यात्रा से लाया गया छोटा सा स्मृति चिन्ह भी उनके लिए बेहद खास हो सकता है।
- यह उन्हें एहसास दिलाता है कि आप उनके बारे में सोचते हैं और उन्हें याद रखते हैं।