सब्सक्राइब करें

यूपी में ट्रिपल मर्डर: 4 माह से ननिहाल में थी किशोरी, पीछा नहीं छोड़ रहा था; इस खुन्नस में प्रेमी ने किए कत्ल

नीरज मिश्रा, अमर उजाला, प्रयागराज Published by: Sharukh Khan Updated Wed, 17 Jun 2026 11:02 AM IST
सार

प्रयागराज में हुए ट्रिपल मर्डर में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। शादी में रोड़ा बने किशोरी के बड़े पापा और दो बड़ी मां की निर्मम हत्या पड़ोस में रहने वाले युवक ने की थी। आरोपियों ने घर में घुसकर खूंटे से सिर पर वार कर तीनों को मौत के घाट उतारा था। मुठभेड़ में मुख्य आरोपी हिमांशु के पैर में गोली लगी है। मामले में पांच लोग गिरफ्तार किए गए हैं।

विज्ञापन
Prayagraj Triple murder Young man brutally murder teenage girl paternal uncle and two aunts Victim family
Prayagraj Triple murder - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
प्रयागराज के मेजा के नीबी कुकुरकटवा गांव में शादी की राह में रोड़ा बन रहे एक परिवार के तीन लोगों की सोमवार रात नृशंस हत्या कर दी गई। तीनों के खून से लथपथ शव घर के अहाते से लेकर बाहर तक पड़े मिले। आरोप है कि पड़ोसी युवक हिमांशु यादव ने अपने दो साथियों राजन यादव और निहाल गौतम के साथ मिलकर वारदात को अंजाम दिया।


मरने वालों में किशोरी के बड़े पापा श्यामलाल गुप्ता (65) और दो बड़ी मां अमरावती (55) और इंद्रावती (60) शामिल हैं। तीनों हत्यारोपियों समेत पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया है। रामनगर चौकी इंचार्ज रामविलास को निलंबित कर दिया गया है। उधर, हत्या में प्रयुक्त हथियार की बरामदगी के दौरान पुलिस मुठभेड़ में मुख्य आरोपी हिमांशु के पैर में गोली लग गई।
Prayagraj Triple murder Young man brutally murder teenage girl paternal uncle and two aunts Victim family
प्रयागराज में ट्रिपल मर्डर के बाद मौके पर भीड़ और पुलिस - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
श्याम लाल गुप्ता पांच भाइयों में सबसे बड़े थे। वह घर पर ही किराने की दुकान चलाते थे। दो भाई दूधनाथ और मंजेश की मौत हो चुकी है। नेब्बू लाल बंगलूरू में और रामधनी परिवार के साथ राजस्थान में रहते हैं। गांव में श्याम लाल और उनकी मानसिक रूप से बीमार पत्नी फूलकली, नेब्बू लाल की पत्नी अमरावती, दूधनाथ की पत्नी इंद्रावती देवी एक साथ रहते थे। 

 
Prayagraj Triple murder Young man brutally murder teenage girl paternal uncle and two aunts Victim family
मृतक श्याम लाल की यही किराना की दुकान है - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
साथ में ही मंजेश की पत्नी, उनके चार बेटे आशीष, विशेष, विवेक, शिवांश और दो बेटियां भी रहती हैं, लेकिन वारदात के दिन मंजेश की पत्नी अपने परिवार के साथ भाई के घर गई थीं। सोमवार रात करीब 10:30 बजे आरोपी युवक श्याम लाल के घर में घुसे और परिवार पर हमला बोल दिया। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Prayagraj Triple murder Young man brutally murder teenage girl paternal uncle and two aunts Victim family
घटना के बाद रोती बिलखती महिलाएं - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
सभी लोगों ने जान बचाकर भागने का प्रयास किया। तीनों आरोपियों ने उन्हें घेर लिया। खूंटे से सिर पर वार कर श्यामलाल, अमरावती और इंद्रावती को बेरहमी से मार डाला। श्यामलाल की पत्नी फूलकली को आरोपियों ने कोई नुकसान नहीं पहुंचाया।

 
विज्ञापन
Prayagraj Triple murder Young man brutally murder teenage girl paternal uncle and two aunts Victim family
श्यामलाल गुप्ता का फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
मंगलवार सुबह पुलिस आयुक्त जोगेंद्र कुमार, अपर पुलिस आयुक्त डॉ. अजयपाल शर्मा, डीसीपी यमुनानगर विवेक यादव समेत अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे। फॉरेंसिक टीम ने डॉग स्क्वॉड के साथ साक्ष्य जुटाए। एक ही परिवार के तीन लोगों की हत्या के बाद गांव में दहशत का माहौल है।

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed