UP : अयोध्या में राम मंदिर दान चोरी के सवाल पर प्रभारी मंत्री स्वतंत्र देव बोले- राम राम राम
केंद्र सरकार के सेवा, सुशासन एवं जनकल्याण के 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में रविवार को जिले के प्रभारी मंत्री एवं प्रदेश के जल शक्ति विभाग के कैबिनेट मंत्री स्वतंत्र देव सिंह से अयोध्या स्थित राममंदिर में दान राशि चोरी के मामले पर अमर उजाला ने सरकार का पक्ष जानना उनसे चाहा तो उन्होंने हल्की मुस्कान के साथ केवल राम.राम.राम कहा और कोई टिप्पणी नहीं की।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
केंद्र सरकार के सेवा, सुशासन एवं जनकल्याण के 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में रविवार को जिले के प्रभारी मंत्री एवं प्रदेश के जल शक्ति विभाग के कैबिनेट मंत्री स्वतंत्र देव सिंह से अयोध्या स्थित राममंदिर में दान राशि चोरी के मामले पर अमर उजाला ने सरकार का पक्ष जानना उनसे चाहा तो उन्होंने हल्की मुस्कान के साथ केवल राम.राम.राम कहा और कोई टिप्पणी नहीं की।
सर्किट हाउस सभागार में आयोजित प्रेसवार्ता के दौरान उन्होंने काशी विश्वनाथ धाम, महाकाल लोक (उज्जैन) और केदारनाथ पुन र्विकास परियोजना का उल्लेख करते हुए कहा कि इन परियोजनाओं ने देश की धार्मिक और सांस्कृतिक पहचान को नई मजबूती प्रदान की है। उन्होंने यह भी कहा कि विदेशों में पहुंच चुकी भारतीय सांस्कृतिक धरोहरों और मूर्तियों को वापस देश लाने का महत्वपूर्ण कार्य केंद्र सरकार ने किया है। राममंदिर निर्माण का उल्लेख करते हुए मंत्री ने कहा कि अयोध्या में भगवान श्रीराम के भव्य मंदिर का निर्माण करोड़ों लोगों की आस्था से जुड़ा विषय था और लगभग पांच शताब्दियों से प्रतीक्षित यह सपना प्रधानमंत्री मोदी के कार्यकाल में साकार हो सका।
दाऊद इब्राहिम के सवाल पर साध ली चुप्पी
अमर उजाला ने मुंबई बम विस्फोटों के मुख्य आरोपी और भगोड़े अपराधी दाऊद इब्राहिम को भारत लाने के मुद्दे पर भी पूछा गया कि भाजपा ने केंद्र में सत्ता में आने के बाद दाऊद को भारत लाने की बात कही थी, लेकिन 12 वर्ष बीत जाने के बाद भी वह देश की गिरफ्त में नहीं आ सका है। इस प्रश्न के जवाब में स्वतंत्र देव सिंह ने सीधे दाऊद इब्राहिम पर टिप्पणी करने के बजाय आतंकवाद के खिलाफ केंद्र सरकार की नीति और कार्रवाई का उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि मुंबई बम धमाकों के समय की परिस्थितियों में तत्कालीन कांग्रेस सरकार प्रभावी कार्रवाई करने में असफल रही थी, जबकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश ने आतंकवाद के प्रति जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई है। उन्होंने सर्जिकल स्ट्राइक तथा आतंकवाद विरोधी अभियानों का जिक्र करते हुए कहा कि भारत ने दुश्मनों को उनकी ही भाषा में जवाब देने का काम किया है।