सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Thieves terrorize Awas Vikas Colony Scheme 2; attempt made to break into a house by cutting through the iron g

Prayagraj : आवास विकास कॉलोनी योजना दो में चोरों का आतंक, लोहे का ग्रिल काटकर घर के भीतर घुसने की कोशिश

संवाद न्यूज एजेंसी, झूंसी (प्रयागराज) Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 14 Jun 2026 01:19 PM IST
विज्ञापन
सार

झूंसी थाना क्षेत्र की आवास विकास कालोनी योजना दो में इन दिनों चोरों ने आतंक मचा रखा है। दो दिन पहले गमछे और कपड़े से मुंह बांधकर पहुंचे शातिर चोरों ने लोहे की ग्रील काटकर दिनेश सिंह के मकान में घुसने की कोशिश की।

Thieves terrorize Awas Vikas Colony Scheme 2; attempt made to break into a house by cutting through the iron g
झूंसी के आवास विकास कॉलोनी में सीसीटीवी में कैद हुए चोर। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार

झूंसी थाना क्षेत्र की आवास विकास कालोनी योजना दो में इन दिनों चोरों ने आतंक मचा रखा है। दो दिन पहले गमछे और कपड़े से मुंह बांधकर पहुंचे शातिर चोरों ने लोहे की ग्रील काटकर दिनेश सिंह के मकान में घुसने की कोशिश की। 11 जून की रात घुसे शातिर चोरों की हरकत पर मकान मालिक दिनेश की नींद खुल गई। उन्होंने शोर मचाया तो चार की संख्या में आए चोरों ने उनके कमरे का दरवाजा बाहर से बंद कर दिया और फरार हो गए।



दूसरे दिन भुक्तभोगी की ओर से अज्ञात चोरों के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी गई लेकिन देर शाम तक प्राथमिकी नहीं दर्ज की गई थी। शातिर चोर पास के मकान में लगे सीसी टीवी कैमरे में कैद भी हुए हैं। हालांकि झूंसी पुलिस उनका सुराग नहीं लगा सकी है। लोगों ने बताया कि शातिर चोर पिछले दिनों सप्ताह भर के भीतर कई साइकिल भी पार कर चुके हैं। नई झूंसी चौकी इंचार्ज हरिशंकर मिस्र ने बताया कि चोरों की तलाश में लगातार अभियान चलाया जा रहा है। सीसी टीवी फुटेज के आधार पर उनकी तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed