सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   UPPSC: A unique museum will showcase the signatures of 33 heroes such as Azad, Bhagat, Subhash, and Nehru.

UPPSC : आजाद, भगत, सुभाष और नेहरू जैसे 33 नायकों के हस्ताक्षर से रूबरू कराएगा अनूठा संग्रहालय

अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 14 Jun 2026 03:35 PM IST
विज्ञापन
सार

उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग परिसर (यूपीपीएससी कैंपस) स्थित हल्दी घाटी शौर्य स्थल की दीवार को भगत सिंह, सुभाष चंद्र बोस, जयप्रकाश नारायण जैसी समाज में बदलाव लाने वाली 33 शख्सियतों के हस्ताक्षर और उनके प्रेरक वाक्यों से सजाकर प्रेरणा केंद्र के रूप में विकसित किया गया।

UPPSC: A unique museum will showcase the signatures of 33 heroes such as Azad, Bhagat, Subhash, and Nehru.
यूपीपीएसी कैंपस में बनाया हल्दी घाटी शौर्य स्थल। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार

उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग परिसर (यूपीपीएससी कैंपस) स्थित हल्दी घाटी शौर्य स्थल की दीवार को भगत सिंह, सुभाष चंद्र बोस, जयप्रकाश नारायण जैसी समाज में बदलाव लाने वाली 33 शख्सियतों के हस्ताक्षर और उनके प्रेरक वाक्यों से सजाकर प्रेरणा केंद्र के रूप में विकसित किया गया। इसमें समाज, साहित्य, सेना के ऐसे बड़े नामों को शामिल किया गया है, जिनका जीवन देश और समाज को आगे बढ़ाने के लिए समर्पित रहा है।

आयोग के अध्यक्ष संजय श्रीनेत ने परिसर में कई महत्वपूर्ण बदलाव किए हैं। इन प्रयासों से विकसित यह अनोखा प्रेरणा केंद्र पर्यटकों के लिए आकर्षण का केंद्र बन सकता है। इसे पर्यटकों के लिए खोलने की योजना भी बनाई जा रही है। इससे देश-विदेश के पर्यटक संगमनगरी की यादों को अपने नायकों के जीवन के साथ संजोकर रख सकेंगे। साथ ही अंग्रेजों के जमाने का नृत्य क्लब अनोखे संग्रहालय में बदल गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन


विवेकानंद, महाराणा और लक्ष्मीबाई समेत  33 महान विभूतियों के हैं हस्ताक्षर

संजय श्रीनेत ने तीन वर्षों में एक पुराने नृत्य क्लब को अनोखे संग्रहालय में बदल दिया है। परिसर में नवनिर्मित हल्दी घाटी खुला रंगमंच भी तैयार किया गया है। इसी की दीवारों पर करीब 33 समाज सुधारकों और महापुरुषों के हस्ताक्षर मौजूद हैं। इसके अलावा पांच महापुरुषों (चंद्रशेखर आजाद, भगत सिंह, सुभाषचंद्र बोस, महाराणा प्रताप व रानी लक्ष्मीबाई) की प्रतिमाएं भी लगाई गई हैं। चयन आयोग ने 1949 में आलीशान इलाहाबाद क्लब का एक हिस्सा हासिल किया था।

विज्ञापन


बाबू राधाकृष्ण के प्रयासों से 1962 में पूरा आयोग वर्तमान परिसर में स्थानांतरित हुआ। 60 वर्ष बाद संजय श्रीनेत ने बदहाल हो चुके इस हॉल को संग्रहालय में बदला है। इसका शुभारंभ महाकुंभ के दौरान हो चुका है, पर पर्यटक अभी इसका लाभ नहीं ले पा रहे हैं। अध्यक्ष के अनुसार इसका उद्देश्य अभ्यर्थियों और उनके परिजनों को देश की संस्कृति से परिचित कराना है। उन्होंने बताया कि जल्द ही इसे आम दर्शकों के लिए भी खोला जा सकता है।

शौर्य स्थल पर इन महापुरुषों के हस्ताक्षर

आयोग परिसर के शौर्य स्थल पर जिन महापुरुषों के हस्ताक्षर प्रदर्शित हैं, उनमें डॉ.भीमराव आंबेडकर, जवाहरलाल नेहरू, लाला लाजपत राय और रवींद्रनाथ टैगोर शामिल हैं। स्वामी विवेकानंद, बाल गंगाधर तिलक, सरदार वल्लभ भाई पटेल और मदर टेरेसा के भी हस्ताक्षर हैं। इंदिरा गांधी, एपीजे अब्दुल कलाम, चंद्रशेखर आजाद, भगत सिंह, खान अब्दुल गफ्फार खान के हस्ताक्षर भी देखे जा सकते हैं। सुभाषचंद्र बोस, महाराणा प्रताप, रानी लक्ष्मीबाई और अटल बिहारी वाजपेयी के हस्ताक्षर लाल रंग से दर्शाए गए हैं। अभ्यर्थियों की प्रेरणा के लिए बोधि संगम (सेल्फी स्थल) भी परिसर में बनाया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed