{"_id":"6a30c062d181f1ac66051c76","slug":"three-members-of-same-family-murdered-in-prayagraj-2026-06-16","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"प्रयागराज में ट्रिपल मर्डर: एक ही परिवार के तीन बुजुर्गों का कत्ल; पहले दौड़ाया फिर धारदार हथियार से काट डाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रयागराज में ट्रिपल मर्डर: एक ही परिवार के तीन बुजुर्गों का कत्ल; पहले दौड़ाया फिर धारदार हथियार से काट डाला
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: Sharukh Khan
Updated Tue, 16 Jun 2026 11:38 AM IST
विज्ञापन
सार
उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में ट्रिपल मर्डर से सनसनी फैल गई। एक ही परिवार के तीन लोगों की हत्या का मामला सामने आया है। पड़ोसी युवक पर हत्या का आरोप है।
prayagraj murder
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
यूपी के प्रयागराज जिले में एक बार फिर सामूहिक हत्याकांड की घटना ने सनसनी फैला दी है। यमुनानगर के मेजा थाना इलाके के कुकुरकटवा गांव में एक ही परिवार के तीन बुजुर्ग सदस्यों की देर रात नृशंस हत्या कर दी गई। मंगलवार सुबह जब घटना का पता चला तो ग्रामीणों की भीड़ मौके पर जमा हो गई और मातम पसर गया। इस दौरान दोषी पाए जाने पर रामनगर पुलिस चौकी के दरोगा राम विलाश को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया। घटना के खुलासे के लिए एसओजी, क्राइम ब्रांच और स्थानीय पुलिस को लगाया गया है। हालांकि मामला प्रेम प्रसंग का बताया जा रहा है।
मिली जानकारी के अनुसार, यह वारदात सोमवार देर रात करीब 1 बजकर 30 मिनट के आसपास हुई। मृतकों में दो महिलाएं और एक पुरुष शामिल हैं, जो एक ही परिवार के थे। प्रथम दृष्टया, बदमाशों ने धारदार हथियार से हमला किया और फिर पीट-पीट कर हत्या की। घटनास्थल की स्थिति से पता चला कि पीड़ितों को दौड़ा-दौड़ा कर मारा गया था।
घटना की सूचना मिलते ही प्रयागराज पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। आनन-फानन पुलिस की टीम, फॉरेंसिक विशेषज्ञों और डॉग स्क्वॉड के साथ मौके पर पहुंची और गहन छानबीन शुरू कर दी।

पुलिस सूत्रों के अनुसार, तीनों बुजुर्गों की सोते वक्त हत्या की गई। मृतकों की पहचान अमरावती देवी पत्नी नींबूलाल (65), इंद्रावती देवी पत्नी दूधनाथ (62) और श्याम लाल पुत्र गुलजार (65) के रूप में हुई है। चौंकाने वाली बात यह है कि तीनों के शव उनके घर से लगभग 20 मीटर की दूरी पर मिले हैं। इस भयावह घटना ने कुकुरकटवा गांव को झकझोर कर रख दिया है।
मेजा के नीबी (कुकुरकटवा) गांव के श्याम लाल गुप्ता उर्फ कल्लू गुप्ता (65) पांच भाई में सबसे बड़े थे। जिसमें दो भाई दूधनाथ और मंजेश की पहले ही मौत हो चुकी है। श्याम लाल और उनकी पत्नी फूलकली (जो विक्षिप्त है), नेब्बू लाल की पत्नी अमरावती देवी(55) और दिवंगत दूधनाथ की पत्नी इन्द्रावती देवी (60) घर पर रहते थे।
सोमवार आधी रात बाद तीन-चार की संख्या में धारदार हथियार लेकर आए लोगों ने सो रहे लोगों पर हमला बोल दिया। इस दौरान सभी लोगों ने जान बचाने के लिए भागने की कोशिश की लेकिन पीट-पीटकर श्यामलाल गुप्ता, अमरावती देवी और इन्द्रावती देवी को मार डाला गया। वहीं, मृतक श्यामलाल गुप्ता की पत्नी फूलकली को खरोंच तक नहीं आई है।
परिवार का आरोप और धमकी
पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। इस घटना से पूरे गांव में दहशत का माहौल है। मृतकों के परिजनों ने पुलिस को अहम जानकारी दी है। उन्होंने गांव के ही एक युवक पर हत्या का आरोप लगाया है। परिजनों के अनुसार, आरोपी ने करीब एक सप्ताह पहले परिवार को खत्म करने की धमकी दी थी। यह धमकी किसी पुरानी रंजिश के चलते दी गई थी। पुलिस अब इस पहलू पर गहराई से जांच कर रही है।

मामला प्रेम प्रसंग का बताया जा रहा है। मृतक मंजेश के परिजनों के मुताबिक, गांव का ही हिमांशु यादव जबरी उसकी बेटी प्रिया गुप्ता से शादी करना चाह रहा था। घर के लोग उसकी शादी नहीं होने दे रहे थे। इसलिए वह पूरे परिवार को खत्म करने की धमकी दे रखा था। आरोप है कि हिमांशु ने अपने साथियों संग घटना अंजाम दिया है। मामले में पुलिस जांच-पड़ताल में जुटी हुई है।
पुलिस की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है, लेकिन जांच जारी है और जल्द ही मामले का खुलासा होने की उम्मीद है। घटनास्थल पर पहुंचे प्रयागराज एडिशनल पुलिस कमिश्नर लॉ एंड ऑर्डर डॉ. अजय पाल शर्मा ने स्थिति का जायजा लिया और जांच अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
फील्ड यूनिट, डॉग स्क्वायड और फोरेंसिक टीम भी घटनास्थल पर मौजूद रहकर सबूत जुटाने में जुटी है। पुलिस का कहना है कि सभी एंगल से मामले की जांच की जा रही है और दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा।