फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आज की रसोई: आसान तरीके से तैयार करें चिली पनीर, हर किसी को आएगी पसंद

Tue, 18 Jan 2022 10:52 AM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अपराजिता शुक्ला Updated Tue, 18 Jan 2022 10:52 AM IST
विज्ञापन
quick and easy chilli paneer recipe
Paneer Chilli Dish Recipe - फोटो : istock

स्नैक्स के लिए या फिर स्टार्टर के लिए किसी आसान सी डिश को बनाने की सोच रही हैं। तो चिली पनीर सबसे आसान विकल्प होगा। इसे बनाने में बहुत सारे समय की भी जरूरत नही पड़ती। वहीं थोड़ी सी मेहनत में ही स्वादिष्ट सा नाश्ता बनकर तैयार हो जाता है। तो चलिए जानें इस इंडो चाइनीज डिश की रेसिपी। जो बनाने में आसान और खाने में बेहद स्वादिष्ट है।

quick and easy chilli paneer recipe
paneer - फोटो : iStock

चिली पनीर को बनाने के लिए जरूरत होगी 250 ग्राम पनीर, साथ में तेल तलने के लिए। मैदा एक से दो चम्मच, क़ॉर्न फ्लोर दो चम्मच, नमक स्वादानुसार, दो हरी मिर्च बारीक कटी हुई। लहसुन चार से पांच कली लेकर बारीक काट लें। साथ में अदरक को भी बारीक काट कर किनारे रख लें। अब एक प्याज को चौकोर बड़े टुकड़ों में परत निकालकर रख लें। शिमला मिर्च एक. टमाटर, सोया सॉय एक चम्मच. रेड चिली सॉस एक चम्मच, टोमैटो सॉस दो चम्मच, व्हाइट विनेगर और तेल। सब्जियों को बड़े टुकड़ों में काटकर रख लें।

quick and easy chilli paneer recipe
maida - फोटो : social media

चिली पनीर को बनाने के लिए सबसे पले पनीर को टुकड़ों में काट कर रख लें। अब एक बाउल में मैदा और कॉर्नफ्लोर का गाढ़ा घोल बना लें। साथ में इसमे स्वाद के लिए नमक डाल दें। एक कड़ाही में तेल गर्म करें। इसमे पनीर को मैदे के घोल में डुबोकर तेल में डालें और मीडियम आंच पर सुनहरा होने तक तल कर निकाल लें। इस पनीर को किचेन टॉवेल पर निकाल कर अतिरिक्त तेल सोख लें। 

विज्ञापन
विज्ञापन
quick and easy chilli paneer recipe
sauce

अब कड़ाही में बचे तेल को निकालकर अलग कर लें। केवल दो से तीन चम्मच तेल को रखें. इस तेल को गर्म कर उसमे अदरक, लहसुन और हरी मिर्च को डालकर भूनें। अब इसमे कटी हुई प्याज डालकर थोड़ा सा फ्राई करें। साथ में शिमला मिर्च और टमाटर डालकर पकाएं। जब ये अच्छे से पक जाएं तो इसमे सोया सॉस. व्हाइट विनेगर, चिली स़ॉस, रेड चिली सॉस और केचप डालर मिक्स करें। साथ में पनीर डालकर अच्छे से चलाएं और गर्मागर्म सर्व करें। इसे अकेले या फिर नूडल्स. रोटी या फिर फ्राइड राइस के साथ सर्व करें। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed