फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सर्दी में इस एक चीज को जरूर करें डाइट में शामिल, छू भी नहीं पाएगी कोई बीमारी

Thu, 29 Nov 2018 05:13 PM IST
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Updated Thu, 29 Nov 2018 05:13 PM IST
विज्ञापन
surprising health benefits of jaggery
winter skin care - फोटो : twitter
गुलाबी ठंड के साथ सर्दी का मौसम दस्तक देने लगा है। ऐसे में जिस चीज को अपनी डाइट में जरूर शामिल करें वो है गुड़, जैसा इसका नाम है उतना ही ये गुणकारी भी होता है। सर्दियों में हर किसी को इसका सेवन जरूर करना चाहिए, क्योंकि यह हमारी सेहत के लिए वरदान माना जाता है। आयुर्वेद में भी इसके कई महत्व बताए गये हैं। एंटीबॉयोटिक गुणों से भरपूर गुड़ हमारे शरीर में खून की कमी होने से रोकता है। इसके साथ ही वह तमाम बीमारियों को दूर रखने में भी मदद करता है। इसका सेवन हर उम्र के लोगों के लिए फायदेमंद होता है। आइए जानते हैं इसके सेवन से होने वाले फायदो के बारे में....
surprising health benefits of jaggery
asthma
अस्थमा पेशेंट्स के लिए वरदान
अस्थमा के पेशेंट्स के लिए गुड़ किसी वरदान से कम नहीं होता। इसके लिए उन्हें रोजाना एक कप घिसी हुई मूली में गुड़ और नींबू का रस मिलाकर 20 मिनट तक पकाकर मिश्रण तैयार करके उसका सेवन करना है। हर दिन इस मिश्रण का एक चम्मच सेवन करने से अस्थमा रोगियों को फायदा पहुंचता है।
surprising health benefits of jaggery
Demo Pic
फेफड़ों को हेल्दी रखने में फायदेमंद
गुड़ में सेलेनियम होता है, जो एंटीऑक्सिडेंट का काम करता है। अपनी डाइट में गुड़ को जरूर शामिल करें। यह गले और फेफड़ों को इंफेक्शन से दूर रखता है। इसके साथ ही उन्हें स्वस्थ रखने में भी मदद करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
surprising health benefits of jaggery
Cough And Cold
सर्दी जुकाम का रामबाण इलाज
जिन लोगों को सर्दी जुकाम की परेशानी रहती है उनके लिए भी गुड़ बहुत फायदेमंद है। सर्दी जुकाम का इसे रामबाण इलाज बताया जाता है। इसके लिए आप गुड़-तिल की बर्फी बनाकर रख लें और रोजाना इसका सेवन करें। ऐसा करने से शरीर में गर्मी बनी रहने के साथ आपका जुकाम दूर हो जाएगा।
विज्ञापन
surprising health benefits of jaggery
सर्दी जुकाम
कफ दूर करने में करें मदद
सर्दियों के मौसम में बहुत सारे लोगों को कफ की परेशानी होती है। ऐसे में आप गुड़ की चाय पी सकते हैं, ये आपको इससे निजात दिलाने में मदद करेगी। आप चाहे तो गुड़, अदरक और तुलसी के पत्तों का काढ़ा बनाकर भी पी सकते हैं। यह आपको कफ के साथ-साथ और भी कई बीमारियों से बचाकर रखने में मदद करता है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed