सब्सक्राइब करें

लंबे समय तक हरा धनिया रहेगा हरा-भरा, अपनाएं ये आसान तरीका

लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: मोना नारंग Updated Thu, 14 Mar 2019 12:06 AM IST
विज्ञापन
Tips to keep coriander Fresh for longer time
corainder leaves

ज्यादातर लोग सब्जी में धनिये का इस्तेमाल खुशबू बढ़ाने के लिए करते हैं। यह सब्जी के स्वाद को तो बढ़ाता ही है साथ-साथ हमारी हेल्थ के लिए भी बेहद फायदेमंद होता है। हरे धनिये में औषधीय गुण होने के कारण ये हमें कई बीमारियों से दूर रखता है। लेकिन अब गर्मियां आ रही हैं ऐसे में धनिये को बाजार से लेकर आते ही कुछ ही समय में यह मुरझा जाता है। भले ही फिर इसे फ्रिज में क्यों न रख दें यह खराब होने लगता है। आज हम आपको एक ऐसा तरीका बताएंगे जिसे अपनाकर आप धनिये को लंबे समय तक ताजा हरा भरा रख सकती हैं...

Trending Videos
Tips to keep coriander Fresh for longer time
Coriander

सबसे पहले धनिया लें और उसके पीछे की डंडियों को चाकू की सहायता से अलग कर दें। इस बात का ख्याल रखें कि धनिये को धोएं नहीं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Tips to keep coriander Fresh for longer time
haldi

अब एक कंटेनर लें और उसमें थोड़ा सा पानी और एक चम्मच हल्दी पाउडर डाल दें। अब आप धनिये के पत्तों को लगभग इस पानी में 30 मिनट तक भिगो कर रख दें।

Tips to keep coriander Fresh for longer time
coriander in air tight box

पत्तों को पानी से निकालकर धो लें और उन्हें सुखा लें। अब एक टिशू पेपर से इन्हें साफ कर लें। इसके बाद एक और कंटेनर लें और उसमें टिशू पेपर को बिछा दें और उसें पत्तों को रख दें।

विज्ञापन
Tips to keep coriander Fresh for longer time
coriander

अब धनिये के ऊपर भी टिशू पेपर लगा दें और डिब्बे को बंद कर दें। एक बात का खास ध्यान रखें कि धनिए में बिल्कुल भी पानी न बचा हो। अब इस कंटेनर को अच्छी तरह से एयरटाइट बंद कर दें। इसे आप फ्रिज में रख दें। ऐसा करने पर आप धनिये को कई दिनों तक इस्तेमाल कर सकते हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed