{"_id":"63849a5ae839694a3455792f","slug":"today-s-kitchen-how-to-prepare-suji-ke-namak-paare-know-recipe-in-hindi","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Recipe: मैदे से है परहेज तो बनाएं सूजी के क्रिस्पी नमकपारे, ये है बनाने की विधि","category":{"title":"Food","title_hn":"फूड","slug":"healthy-food"}}
Recipe: मैदे से है परहेज तो बनाएं सूजी के क्रिस्पी नमकपारे, ये है बनाने की विधि
नमकपारे में खाने में स्वादिष्ट लगते हैं। चाय के साथ नमकपारा सबसे पसंद किया जाने वाला स्नैक है। मेहमान घर में आए हों या फिर गपशप करनी हो टी टाइम पर प्लेट में नमकपारे लगभग हर घर में होते हैं। लेकिन आजकल सेहत की वजह से मैदे से बने ये नमकपारे खाने से लोग परहेज करते हैं। अगर आप नमकपारा बहुत पसंद करते हैं लेकिन मैदे से बने ये नमकपारे खाना आपकी सेहत के लिए ठीक नही है। तो आप सूजी से भी नमकपारे को बना सकती हैं। इसे बनाना जरा भी मुश्किल नही है और फटाफट बन भी जाते हैं। तो चलिए जानें सूजी से नमकपारे बनाने की क्या है रेसिपी। जिससे ये क्रिस्पी और स्वादिष्ट बन सकते हैं।
2 of 5
maida
- फोटो : social media
सूजी से बने नमकपारे की सामग्री
नमकपारे बनाने के लिए चाहिए एक कप सूजी, छोटा चम्मच अजावाइन, पानी सूजी को गूंथने के लिए, लाल मिर्च पाउडर आधा चम्मच, जीरा पाउडर आधा चम्मच, चाट मसाला आधा चम्मच।
3 of 5
सूजी
- फोटो : Istock
सूजी से नमकपारा बनाने की विधि
सूजी से नमकपारा बनाने के लिए सबसे पहले सूजी को मिक्सर के जार में बिल्कुल महीन कर लें। फिर किसी बर्तन में सूजी को निकाल लें। इसमे अजवाइन, नमक डालकर मिक्स कर लें। फिर पानी की मदद से इस आटे को अच्छी तरह से गूंथ लें। ध्यान रहे की नमकपारे का आटा थोड़ा नर्म ही हो। आटा गूंथने के बाद इसे किनारे ढंककर करीब आधे घंटे के लिए रख दें। फिर तय समय के बाद इसे एक बार फिर से गूंथ कर चिकना कर लें।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
suji
- फोटो : istock
अब इस आटे की लोई लें। आटे की लोई को आप बेलने की सतह के हिसाब से लें। आटे की बड़ी लोई लेने से फटाफट नमकपारे बनकर तैयार हो सकते हैं। लोई को लेकर चपटा कर लें। फिर इसे बेलकर रोटी का आकार दें। अब इस रोटी को चारों तरफ से मोड़ कर चौकोर लोई का आकार दें। फिर इस चौकोर लोई को बेल लें।
विज्ञापन
5 of 5
suji
- फोटो : istock
रोटी जितना पतला करने के बाद चाकू की मदद से पतली पट्टियां काट लें। फिर इन पट्टियों को छोटे आकार में कर लें। बस कड़ाही में तेल डालकर गर्म करें। जब तेल गर्म हो जाए तो इसमे सूजी के बने नमकपारे को डालकर सुनहरा होने तक तलें। इन नमकपारों को किसी बर्तन में मिलाकर इस पर लाल मिर्च पाउडर, चाट मसाला डालें और जार में भरकर रखें। बस चाय के साथ स्वादिष्ट कुरकुरे नमकपारे का मजा लें।
सबसे विश्वसनीयहिंदी न्यूज़वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ेंलाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसेहेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health and fitness news), लाइवफैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्टफूड न्यूज़इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) औरयात्रा (travel news in Hindi) आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।