{"_id":"62ac7c40b68cc15b0358ea3b","slug":"today-s-kitchen-know-how-to-make-mixed-vegetable-with-nariyal-recipe-in-hindi","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Recipe: मिक्स वेजिटेबल की सब्जी को बनाएं नारियल के साथ, स्वाद होगा लाजवाब","category":{"title":"Food","title_hn":"फूड","slug":"healthy-food"}}
Recipe: मिक्स वेजिटेबल की सब्जी को बनाएं नारियल के साथ, स्वाद होगा लाजवाब
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अपराजिता शुक्ला
Updated Fri, 17 Jun 2022 06:39 PM IST
मिक्स वेजिटेबल की सब्जी तो आपने कई बार बनाई होगी। लेकिन हर बार उसी स्वाद से बोर हो गए हैं। तो इस बार मिक्स वेजिटेबल की सब्जी को नारियल के साथ कुछ अलग ट्विस्ट दें। साउथ इंडियन फूड में नारियल का सबसे ज्यादा इस्तेमाल होता है। आप भी सब्जी को नारियल के साथ मिलाकर नया स्वाद पा सकते हैं। तो चलिए जानें कैसे तैयार होगी मिक्स वेजिटेबल की सब्जी नारियल के साथ।
Trending Videos
2 of 5
मिक्स वेजिटेबल
- फोटो : pixabay
मिक्स वेजिटेबल को बनाने की सामग्री
बींस, हरी मटर, गाजर, फूलगोभी, आलू, शिमला मिर्च और आप अपनी मनचाही सब्जियों को ले सकती हैं। साथ में दो से तीन कटे हुए प्याज, हरी मिर्च का पेस्ट, लाल मिर्च पाउडर, हल्दी पाउडर, तीन से चार टमाटर का पेस्ट, दही सौ ग्राम, नारियल का दूध सौ ग्राम।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 5
नारियल का दूध
- फोटो : iStock
मिक्स वेजिटेबल को बनाने की विधि
सबसे पहले बींस, गाजर, फूलगोभी, आलू, शिमला मिर्च और अपनी मनचाही सब्जियों को धोकर काट लें। फिर पानी में नमक डालकर गैस पर रखें और उबलने पर इन सारी सब्जियों को डाल दें। जिससे कि ये अच्छी तरह से पक जाएं। अब किसी कड़ाही में तेल गर्म करें। तेल गर्म हो जाए तो उसमे प्याज डालकर भूनें।
4 of 5
मिक्स वेजिटेबल
प्याज जब सुनहरा हो जाए तो इसमे टमाटर का पेस्ट डालें। जब टमाटर पककर तेल छोड़ दे तो फिर दही डाल दें। दही को फटने से बचाने के लिए लगातार चलाते रहें। इस मसाले के मिश्रण में हरी मिर्च का पेस्ट, लाल मिर्च पाउडर, हल्दी पाउडर डालकर भूनें। जब ये भुन जाए तो इसमे नारियल का दूध डालकर चलाएं। फिर सारी पकी हुई कटी सब्जियों को डालकर भूनें और हल्का सा ढंक दें। जिससे कि इन सारे मसालो की महक एक साथ हो जाए। सबसे आखिर में गरम मसाला, नमक और चीनी डालकर चलाएं। एक से दो मिनट पकाने के बाद गैस बंद कर दें।
विज्ञापन
5 of 5
coconut oil with milk
- फोटो : istock
बस रोटी या फिर चावल के साथ गर्मागर्म परोंसे। नारियल के दूध को आप घर में ही निकाल सकती हैं। इसके लिए ताजे नारियल को लेकर कद्दूकस कर लें। फिर किसी मलमल के कपड़े में डालकर खूब निचोड़ लें। जिससे सारा नारियल का दूध निकलकर बर्तन में आ जाए।
सबसे विश्वसनीयहिंदी न्यूज़वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ेंलाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसेहेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health and fitness news), लाइवफैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्टफूड न्यूज़इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) औरयात्रा (travel news in Hindi) आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।