सर्दियों ने दस्तक दे दी है। दिवाली के बाद गुलाबी ठंड का मौसम शुरू हो जाता है। इसके साथ ही खान-पान में बदलाव भी होने लगते हैं। क्योंकि सर्दियों के मौसम पाचन शक्ति थोड़ी बढ़ जाती है तो खाने की इच्छा भी तेजी से होती है। सर्दियों के मौसम में कुछ गर्मागर्म खाने और पीने का मजा ही अलग होता है। अगर आप हॉट कॉफी और चॉकलेट और सूप जैसी गर्मागर्म चीजों को पीने के शौकीन हैं। तो एक बार मूंग दाल का बना शोरबा जरूर ट्राई करें। सर्दियों के मौसम में आसानी से बन जाने वाले इस स्टार्टर को पीकर आपका पेट भी भरेगा। वहीं मूंग की दाल सेहत और पेट के लिहाज से भी फायदा पहुंचाएगी। तो चलिए जानें मूंग दाल का शोरबा बनाने की रेसिपी।
{"_id":"5fb686b2a98c053f5e5402ee","slug":"winter-special-recipe-make-moong-dal-shorba-with-this-method","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"सर्दियों में परोसें गर्मागर्म मूंग दाल का शोरबा, सेहत के साथ स्वाद भी मिलेगा भरपूर","category":{"title":"Food","title_hn":"फूड","slug":"healthy-food"}}
सर्दियों में परोसें गर्मागर्म मूंग दाल का शोरबा, सेहत के साथ स्वाद भी मिलेगा भरपूर
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अपराजिता शुक्ला
Updated Fri, 20 Nov 2020 10:05 AM IST
विज्ञापन
मूंग दाल का शोरबा (प्रतीकात्मक तस्वीर)
- फोटो : सोशल मीडिया
Trending Videos
मूंग दाल का शोरबा (प्रतीकात्मक तस्वीर)
- फोटो : सोशल मीडिया
मूंग दाल शोरबा की सामग्री
- 50 ग्राम मूंग की दाल
- 1/4 चम्मच अदरक
- 1/4 चम्मच जीरा
- 1 बड़ा चम्मच मक्खन
- आवश्यकतानुसार नमक
- 20 ग्राम प्याज
- 1/4 चम्मच लहसुन
- 1/2 चम्मच नींबू का रस
- 1/4 चम्मच हल्दी
- आवश्यकतानुसार पानी
- गार्निशिंग के लिए
- 1 चम्मच पुदीने की पत्तियां
- 1 चम्मच धनिया पत्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
मूंग दाल का शोरबा (प्रतीकात्मक तस्वीर)
- फोटो : सोशल मीडिया
ऐसे बनाएं मूंग दाल शोरबा
-धीमी आंच पर एक पैन में थोड़ा मक्खन गरम करें। जब यह पिघल जाए इसमें प्याज डालें। प्याज को थोड़ी देर फ्राई करें। उसके बाद कटा हुआ लहसुन, अदरक, हरी मिर्च, हल्दी पाउडर, और नमक डालें। मूंग दाल डालें और चलाएं। अब तीन कप पानी डालें और एक उबाल लें।
-जब तक दाल नरम न हो जाए पंद्रह मिनट के लिए उबालें। साथ ही, समय-समय दाल के ऊपर से लेयर हटाते रहें। दाल मिश्रण को ब्लेंड करें। एक पैन में मक्खन गरम करें और उसमें जीरा डालें।

-जीरा डालने के बाद शुद्ध दाल डालें और इसे उबाल लें। जरुरत हो तो पानी डालकर मसाला मिला सकते हैं। स्वाद के लिए नींबू का रास मिलाएं। इस स्वादिष्ट शोरबा को पुदीने और धनिया पत्ती से गार्निश करें और गर्म परोसें।