सब्सक्राइब करें

हड्डियों को करना है मजबूत तो पालक का सूप है बेहतरीन विकल्प, जानें रेसिपी

लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अपराजिता शुक्ला Updated Thu, 19 Nov 2020 09:19 AM IST
विज्ञापन
easy tasty recipe of spinach and peanut soup
पालक के फायदे - फोटो : Pixabay

शरीर को सेहतमंद रखना है तो हड्डियों का मजबूत होना भी जरूरी है। क्योंकि सही खान-पान की कमी से उम्र बढ़ने के साथ ही जोड़ों में दर्द शुरू हो जाता है। ऐसे में जरूरी है कि शरीर को सही मात्रा में पोषण मिले। जो आपकी हड्डियों को मजबूत करें। शुक्र है कि बहुत सारे नेचुरल खाने की चीजें हैं जो हमें पर्याप्त मात्रा में विटामिन डी, फास्फोरस और कैल्शियम से भरपूर होती हैं। जिन्हें खाने से हड्डियों की समस्याओं से छुटकारा मिलता है। इन सुपरफूड में से एक है पालक। जिसमें भरपूर मात्रा में मिनरल्स और पोषक तत्व होते हैं। 

Trending Videos
easy tasty recipe of spinach and peanut soup
spinach

पालक में विटामिन बी, ए, सी के साथ ही मैग्नीशियम, पोटैशियम, फास्फोरस और फोलेट होते हैं। यहीं नहीं पालकर में कैल्शियम भी भरपूर मात्रा में होता है। इसलिए इसे अपने रोज के खाने में शामिल करना अच्छी आदत है। लेकिन अगर आप पालक खाना पसंद नहीं करते हैं। तो पालक की बहुत सारी टेस्टी डिश बनाई जा सकती है। सूप के रूप में पालक के सारे मिनरल्स मिलते हैं। तो चलिए पालक का सूप बनाने की रेसिपी।

विज्ञापन
विज्ञापन
easy tasty recipe of spinach and peanut soup
पालक के फायदे - फोटो : Pixabay
पालक के सूप के लिए आवश्यक सामग्री

दो कप पालक कटा हुआ, एक कप मूंगफली के दाने भूने और पानी में भीगे हुए, एक प्याज कटा हुआ, आधा चम्मच बटर, तीन से चार लहसुन की कलियां, जीरा पाउडर, लाल मिर्च पाउडर

easy tasty recipe of spinach and peanut soup
पालक
पालक का सूप बनाने की विधि

एक पैन में बटर को गर्म करें और इसमें प्याज डालें। प्याज को हल्का सुनहरा होने के बाद इसमें जीरा पाउडर, लाल मिर्च पाउडर और लहसुन डालें। कुछ देर भून लेने के बाद इसमें मूंगफली के दाने डालकर चलाएं। जब मूंगफली पक कर नर्म हो जाए तो इसमे जिस पानी में मूंगफली भीगी हो उसे पैन में डालकर मिला लें। 

विज्ञापन
easy tasty recipe of spinach and peanut soup
spinach soup

अब इस पैन में पालक के पत्ते डालकर चलाएं। कटे हुए पालक के पत्ते तेजी से पकते हैं। इसलिए दो मिनट पकाने के बाद पैन को गैस बंद कर आंच से नीचे उतार कर ठंडा कर लें। अब हैंड ब्लेंडर से पालक और मूंगफली का पेस्ट बना लें। आप चाहें तो इस पेस्ट को बारीक छन्नी से छान लें। तैयार है टेस्टी और सेहतमंद पालक का सूप। इसे काले तिल और क्रीम के साथ सजाकर सर्व करें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed