सर्दियों के महीने में गर्म चाय और कॉफी का लुत्फ सब उठाना चाहते हैं। खासतौर पर घर में मेहमान आ जाएं तो गपशप के साथ कॉफी का मजा बढ़ जाता है। वैसे तो रेस्टोरेंट में कॉफी के कई सारे फ्लेवर मिल जाएंगे लेकिन घर में एक ही तरह से कॉफी बनाई जा सकती है। अगर आप भी यहीं सोचती हैं तो इस रेसिपी को पढ़ लें। कॉफी बनाने के ये तीन तरीके मेहमानों को जरूर पसंद आएंगे। चलिए जानें कॉफी बनाने की तीन रेसिपी।
Recipe: सर्दियों में बनाएं तीन तरह की कॉफी, मेहमान भी कह उठेंगे वाह!
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एस्प्रेसो शॉट तीस से चालीस मिली, डार्क चॉकलेट दो से तीन टुकड़े, फ्रेश मिल्क क्रीम, गार्निश के लिए कोको पाउडर।
एक कप में दो से तीन टुकड़े डार्क चॉकलेट के लें। गर्म दूध में इसे अच्छी तरह से पिघलाएं। चॉकलेट पिघलाने के बाद कॉफी को डालकर मिक्स करें। फ्रेश क्रीम मिलाएं। सबसे आखिर में कोको पाउडर डालकर परोसें।
हल्की के स्वाद वाली कॉफी बनाने के लिए जरूरत होगी एस्प्रेसो शॉट तीस से चालीस मिली, फ्रेश क्रीम मिल्क एक कप, शहद एक छोटा चम्मच, हल्दी पाउडर आधा छोटा चम्मच, दालचीनी पाउडर, बारीक कटा पिस्ता सजाने के लिए।
एक कप में आधा छोटा चम्मच हल्दी पाउडर और एक चुटकी दालचीनी पाउडर डालें। साथ में गरम झागवाला दूध डालें और कॉफी पाउडर डालकर अच्छी तरह से मिक्स करें। साथ में शहद मिलाएं। ऊपर से बारीक पिस्ता डालकर गर्मागर्म सर्व करें।