फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Home Decor: स्वाद और सेहत के साथ चाहिए क्लासी लुक तो रसोई घर में रखें लकड़ी के बर्तन, जानें इनकी खासियत

Fri, 26 Apr 2024 01:35 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवानी अवस्थी Updated Fri, 26 Apr 2024 01:35 PM IST
सार

आजकल लकड़ी के चम्मच, करछी, चमचे और ग्लास से लेकर बाउल, प्लेट, ट्रे, मसालदान आदि सभी काफी चलन में हैं। ये बेहद खूबसूरत और कलात्मक डिजाइनों में बाजारों में मिल रहे हैं। लकड़ी के बर्तन दिखने में पारंपरिक और काफी क्लासी लगते हैं, जिन्हें आपको भी अपने रसोई घर में जरूर शामिल करना चाहिए।

विज्ञापन
Home Decor Benefits Of Using Wooden Utensils For Cooking And Kitchen Interior
Wooden Kitchen Utensils - फोटो : Istock

रेणु फ्रांसिस



रसोई किसी भी घर का दिल होती है और यदि रसोई घर में लकड़ी के खूबसूरत बर्तन हों तो सोने पर सुहागा है, क्योंकि वे आपकी रसोई की शान को और बढ़ा देते हैं। पुराने जमाने में लोग धातुओं के बर्तनों के अभाव में लकड़ी के बर्तनों का उपयोग करते थे, लेकिन आज अपने गुणों के कारण लकड़ी के बर्तन लोगों को काफी भा रहे हैं। आजकल लकड़ी के चम्मच, करछी, चमचे और ग्लास से लेकर बाउल, प्लेट, ट्रे, मसालदान आदि सभी काफी चलन में हैं। ये बेहद खूबसूरत और कलात्मक डिजाइनों में बाजारों में मिल रहे हैं। लकड़ी के बर्तन दिखने में पारंपरिक और काफी क्लासी लगते हैं, जिन्हें आपको भी अपने रसोई घर में जरूर शामिल करना चाहिए।

Home Decor Benefits Of Using Wooden Utensils For Cooking And Kitchen Interior
Cooking - फोटो : Istock

क्या हैं फायदे

लकड़ी के बर्तन तापमान प्रतिरोधी होते हैं, जिस वजह से खाना बनाते समय ये जल्दी गर्म नहीं होते। इसलिए आप इनका इस्तेमाल कढ़ी या हलवे जैसे व्यंजनों को चलाते समय कर सकती हैं, क्योंकि इनको लगातार हिलाते रहना पड़ता है साथ ही इन से दूसरे बर्तनों पर खरोंच भी नहीं आती है। इस प्रकार के लकड़ी के बर्तनों में छेद होते हैं, जिससे इनमें बैक्टीरिया आदि नहीं पनपते, साथ ही इनमें खाने का स्वाद और गंध भी बरकरार रहती है। वहीं, ये इस्तेमाल और साफ करने में भी आसान होते हैं।

Home Decor Benefits Of Using Wooden Utensils For Cooking And Kitchen Interior
Wooden Kitchen Utensils - फोटो : Istock

खूबसूरत डिजाइन

रसोई घर के लिए बर्तन खरीदते समय आपको उनकी डिजाइन की तरफ भी विशेष ध्यान चाहिए, क्योंकि ये आपके रसोई घर की शोभा को बढ़ा देते हैं। आजकल लकड़ी के बर्तनों के काफी लेटेस्ट डिजाइन बाजारों में उपलब्ध हैं, जिनमें नक्काशी वाली बाउल एवं गिलास, जालीनुमा सर्विंग ट्रे और खूबसूरत कप, ढक्कन आदि शामिल हैं। मगर आप उन्हीं बर्तनों को अपनी रसोई में जगह दें, जिनकी डिजाइन उनकी साफ-सफाई करने में आड़े न आए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Home Decor Benefits Of Using Wooden Utensils For Cooking And Kitchen Interior
Wooden Kitchen Utensils - फोटो : Istock

मजबूती एवं गुणवत्ता

खूबसूरती के साथ बर्तनों की मजबूती भी तो मायने रखती है। कई बार बर्तन इतना खूबसूरत होता है कि हम सिर्फ उसकी सुंदरता देखकर ही उसे खरीद लेते हैं और फिर थोड़े समय बाद कमी का पता चलते ही पछताते हैं। इसलिए बर्तन खरीदते समय उसकी मजबूती पर ध्यान अवश्य दें।

विज्ञापन
Home Decor Benefits Of Using Wooden Utensils For Cooking And Kitchen Interior
लकड़ी (सांकेतिक) - फोटो : संवाद

लकड़ी का प्रकार

लकड़ी के बर्तन खरीदते समय आपको उसकी गुणवत्ता की तरह ध्यान देना चाहिए, जैसे कि लकड़ी किस प्रकार की है आदि। सामान्य तौर पर सबसे अच्छे बर्तन बीच वुड, मेपल, जैतून, अखरोट, चेरी, बांस, ओक और सागौन जैसी मजबूत लकड़ी के बने होते हैं। इसलिए आपको इन लकड़ियों के बने बर्तन ही खरीदने चाहिए, जो कि टिकाऊ होते हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed