{"_id":"65102835b3a13f76b40ed3e4","slug":"home-decor-tips-modular-kitchen-designs-2023-open-kitchen-2023-09-24","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Home Decor: चलन में हैं रसोई घर के ये मॉडल, कम जगह में बनवाएं आलीशान किचन","category":{"title":"Lifestyle","title_hn":"लाइफ स्टाइल","slug":"lifestyle"}}
Home Decor: चलन में हैं रसोई घर के ये मॉडल, कम जगह में बनवाएं आलीशान किचन
अगर आप नया घर या अपार्टमेंट ले रही हैं या अपने पुराने घर को रेनोवेट करना चाह रही हैं तो किचन के कुछ आधुनिक डिजाइन अपना सकती हैं। आजकल मॉड्यूलर किचन लोगों की पहली पसंद बनता जा रहा है। आप घर बनवा रही हैं या पुराने घर का नवीनीकरण करा रही हैं, किचन की इन खूबसूरत और अनोखी डिजाइन को देखना-समझना बिल्कुल न भूलें। इसके लिए पहले किचन की इन आधुनिक डिजाइन की खासियत जान लें।
खुली रसोई
विदेशों की तर्ज पर ओपन किचन भी पसंद किए जा रहे हैं। इसमें कोई दरवाजा नहीं होता, यह बिल्कुल खुला हुआ और हवादार होता है। इसमें चारों तरफ से रोशनी और ताजी हवा आती है। इसे अधिकांशत: हॉल और डाइनिंग रूम के साथ ही बनाया जाता है। आजकल इसकी एक से बढ़कर एक डिजाइन मौजूद हैं।
2 of 4
Kitchen
- फोटो : pixabay
छोटी जगह के लिए
दीवार वाला किचन भी काफी पसंद किया जा रहा है। इसमें आप रसोई के सामान को दीवार के साथ व्यवस्थित रख सकती हैं। यदि जगह छोटी है तो सामान को स्लाइडिंग दरवाजे के पीछे या कैबिनेट के भीतर रखा जा सकता है। आप एक सामान के ऊपर दूसरा सामान रख सकती हैं, जिससे छोटी जगह का भी उपयोग हो जाएगा।
एल शेप
एल शेप किचन छोटी और बड़ी, दोनों जगहों पर आसानी से बन जाता है। आप कम जगह में ज्यादा सामान को स्टोर कर सकती हैं। खाना बनाने और भंडारण को अलग-अलग बनाने के लिए आजकल एल शेप के किचन ज्यादा बन रहे है। एक तरफ खुली जगह, जहां आप खाना बना सकती हैं, दूसरे भाग में आप सामान रख सकती हैं।
3 of 4
Tiles
- फोटो : pixabay
यू शेप
बड़ी जगह पर यू शेप किचन काफी लोकप्रिय हो रहा है। यह आपको स्पेशियस स्टोरेज की सुविधा देंगा। यू शेप किचन में आप सिंक, कुकटॉप, ओवन और रेफ्रिजरेटर रख सकती हैं। अगर आपका परिवार बड़ा है तो यू शेप का किचन बनवाने में ही समझदारी है।
पैरेलल किचन
अगर आपका किचन एक स्मॉल गैलरी के शेप का है तो आप पैरेलल किचन बनाने का निर्णय लेकर अपने रसोई घर को क्लासिक लुक दे सकती हैं। यह स्टोरेज की सुविधा देता है। पैरेलल किचन बेहद संकरा होता है। आप यहां ज्यादा समय नहीं गुजार सकती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
किचन
- फोटो : pixabay
विथ ब्रेकफास्ट टेबल
किचन एल शेप या यू शेप किसी भी शेप में बनवाएं, लेकिन ब्रेकफास्ट टेबल बनवाना लोगों की पहली पसंद होती है। इस किचन में आप खाना बनाने के साथ टेबल पर खाना सर्व भी कर सकती हैं। इससे समय की बचत होती है। यह मध्यम या बड़े आकार के किचन के लिए बहुत ही अच्छी डिजाइन है।
छोटे परिवार के लिए ओपन किचन
इंटीरियर डिजाइनर वारिजा बजाज कहती हैं, ओपन किचन का चलन है, लेकिन इसके साथ डाइनिंग एरिया जुड़ा रहता है, जिससे बर्तन धोने की आवाज, कुकर के सीटी की आवाज और छौंक लगने की महक वहां आती है। यह छोटे परिवार के लिए ठीक रहता है। बड़े परिवारों के लिए क्लोज किचन ठीक है। यू शेप किचन तभी बनवाएं, जब बड़ी जगह हो। काउंटर के ऊपर टाइल्स ऐसी डिजाइन की लगवाएं, जिसे आसानी से साफ कर सकें। ब्रेकफास्ट टेबल तभी लगवाएं, जब खुद खाना बनाती हों और अन्य सदस्य भी आपकी मदद करते हों। आप अपने किचन को वुड या प्लाईवुड में न बनवाएं, बल्कि एचडीएचएमआर बोर्ड में बनावाएं।
सबसे विश्वसनीयहिंदी न्यूज़वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ेंलाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसेहेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health and fitness news), लाइवफैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्टफूड न्यूज़इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) औरयात्रा (travel news in Hindi) आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।