Daily Use Items Replacement Guide: हम अपने घर को साफ-सुथरा रखने के लिए रोज झाड़ू-पोंछा तो करते हैं, लेकिन कई ऐसी चीजें हैं जिन्हें हम समय पर बदलना या साफ करना भूल जाते हैं। यही लापरवाही धीरे-धीरे बैक्टीरिया, एलर्जी और बीमारियों की वजह बन सकती है।
Lifestyle Hacks: घर की ये 7 चीजें तुरंत बदलें, सही समय पर नहीं हटाया तो पड़ेगा भारी
Home Hygiene Tips: आइए जानें ऐसी कौन सी चीजें हैं, जिन्हें बदलते रहना चाहिए। साथ ही जानिए घर की रोजमर्रा की चीजों को कितने समय में बदलना चाहिए और क्यों।
घर की चप्पल
कब बदलें?- घर की चप्पलें हर 3 महीने में बदलनी चाहिए।
क्यों बदलें?
-
घर की चप्पल में धूल, पसीना और फंगस जमा हो जाता है।
-
लगातार इस्तेमाल से इसकी ग्रिप कमजोर हो जाती है, जिससे फिसलने का खतरा बढ़ता है।
-
गंदगी पैरों के जरिए पूरे घर में फैल सकती है।
खासकर अगर घर में छोटे बच्चे या बुजुर्ग हैं तो चप्पल समय पर बदलना जरूरी है।
टूथब्रश
कब बदलें? - हर 3 महीने में बदलें
क्यों बदलें?
-
3 महीने बाद ब्रिसल्स घिस जाते हैं और दांत ठीक से साफ नहीं होते।
-
गीले ब्रश में बैक्टीरिया पनप सकते हैं।
-
सर्दी-खांसी या वायरल के बाद तो ब्रश तुरंत बदलना चाहिए।
किचन स्पंज
कब बदलें?- हर 1.5 हफ्ते या 10-15 दिन में बदलें
क्यों बदलें?
-
यह घर की सबसे ज्यादा बैक्टीरिया वाली चीजों में से एक है।
-
गीला वातावरण बैक्टीरिया को तेजी से बढ़ाता है।
-
पुराने स्पंज से बर्तन साफ करने की बजाय और गंदे हो सकते हैं।
हर 2-3 दिन में इसे गर्म पानी या नमक के पानी से साफ जरूर करें।
तकिया
कब बदलें?- हर एक साल में बदलें
क्यों बदलें?
-
तकिए में डेड स्किन, पसीना और डस्ट माइट्स जमा होते रहते हैं।
-
पुराना तकिया गर्दन और पीठ दर्द का कारण बन सकता है।
-
एलर्जी और त्वचा संबंधी समस्याएं बढ़ सकती हैं।