फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Travel Accommodation Types: सफर पर जाएं तो कहां ठहरें? पॉड स्टे से लेकर होमस्टे तक जानें बेस्ट विकल्प

Mon, 21 Jul 2025 01:57 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवानी अवस्थी Updated Mon, 21 Jul 2025 01:57 PM IST
सार

Travel Accommodation Types: अगर आप असमंजस में हैं कि यात्रा के लिए किसे चुनें तो ठहरने के इन विकल्पों जैसे होटल, होम स्टे, पाॅड स्टे और हाॅस्टल के बारे में जानिए। इस लेख में इन सभी विकल्पों की तुलना की जा रही है, ताकि आप अपनी अगली ट्रिप के लिए बेहतर विकल्प का चयन कर सकें।
 

विज्ञापन
Homestay vs Hotel vs Pod vs Hostel Know Difference Before Booking Travel Tips
सफर पर जाएं तो कहां ठहरें - फोटो : Adobe Stock

Travel Accommodation Types: जब भी हम यात्रा की योजना बनाते हैं तो सबसे बड़ी चिंता होती है, रहने की जगह यानी एकोमोडेशन। आज के समय में होटल्स के अलावा भी कई विकल्प मौजूद हैं, जैसे होम स्टे, हॉस्टल, पॉड स्टे आदि। हर तरह की स्टे की अपनी खासियत होती है, कोई बजट फ्रेंडली होता है तो कोई स्थानीय अनुभव देने वाला होता है।



दरअसल हर प्रकार की यात्रा की अपनी प्राथमिकताएं होती है, कभी हम आराम चाहते हैं तो कभी रोमांच और एक्सप्लोरेशन। अगर आप सिर्फ होटल को ही एकमात्र विकल्प समझते हैं, तो अब नई और विविध प्रकार की रहन-सहन सुविधाओं को अपनाने का वक्त है।आपकी ट्रैवल स्टाइल के अनुसार सही ऑप्शन चुनना ही आपकी यात्रा को यादगार बना सकता है।

अगर आप भी असमंजस में हैं कि यात्रा के लिए किसे चुनें तो ठहरने के इन विकल्पों जैसे होटल, होम स्टे, पाॅड स्टे और हाॅस्टल के बारे में जानिए। इस लेख में इन सभी विकल्पों की तुलना की जा रही है, ताकि आप अपनी अगली ट्रिप के लिए बेहतर विकल्प का चयन कर सकें। 

Homestay vs Hotel vs Pod vs Hostel Know Difference Before Booking Travel Tips
hotel - फोटो : Adobe Stock

यात्रा में कौन सा ठहराव विकल्प आपके लिए बेस्ट है?

सफर के दौरान ठहरने को लेकर पांच तरह के विकल्प आपको मिल सकते हैं। आपके लिए कौन सा विकल्प बेहतर है ये उनके अंतर से समझा जा सकता है। जानिए इन 5 विकल्पों का अंतर,

होटल (Hotels)

होटल प्रोफेशनल और सुविधा संपन्न विकल्प हैं। होटल मे आपको ठहरने के लिए प्राइवेट कमरे के साथ ही रूम सर्विस, हाउस कीपिंग और रेस्तरां की सुविधा मिलती है। परिवार के साथ सफर कर रहे हैं या बिजनेस ट्रेवलर्स हैं तो होटल में कमरा बुक कर सकते हैं। कपल्स के लिए भी होटल बेस्ट विकल्प हो सकते हैं। होटल मे ठहरने का खर्च मध्यम से महंगा होता है। होटल बुकिंग के लिए आपको एक पर्याप्त बजट चाहिए होता है।

Homestay vs Hotel vs Pod vs Hostel Know Difference Before Booking Travel Tips
होम स्टे - फोटो : Adobe Stock

होम स्टे (Homestay)

सफर के दौरान स्थानीय अनुभव के साथ घर जैसा अहसास पाने के लिए होम स्टे सबसे उपयुक्त विकल्प है। होम स्टे में घर के लोग खाना बना सकते हैं और लोकल गाइडेंस मिलता है। होम स्टे उन लोगों के ठहरने के लिए बेहतरीन स्थान है जो कल्चर लवर्स हैं या सोलो ट्रैवलर्स होते हैं। साथ ही होम स्टे बजट फ्रेंडली भी होते हैं। यहां आप कम पैसों में घर की तरह रह सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Homestay vs Hotel vs Pod vs Hostel Know Difference Before Booking Travel Tips
होस्टल - फोटो : Instagram

हॉस्टल (Hostel)

बजट ट्रैवलर्स और बैकपैकर्स के लिए हाॅस्टल होते हैं। हाॅस्टल की सुविधाओं की बात करें तो यहां रूम शेयर करना पड़ता है। कम खर्चीला होता है और सोशल वाइब मिलती है। हाॅस्टल स्टूडेंट, ग्रुप ट्रैवलर्स या सफर पर निकले दोस्तों के लिए बेस्ट है। यहां आप दोस्तों के साथ रूम शेयर करने के साथ ही नए दोस्त बना सकते हैं। हाॅस्टल बहुत ही किफायती होता है। 

विज्ञापन
Homestay vs Hotel vs Pod vs Hostel Know Difference Before Booking Travel Tips
पाॅड स्टे - फोटो : instagram

पॉड स्टे (Pod Stay)

पाॅड स्टे फ्यूचरिस्टिक और मिनिमल स्पेस में स्टे है, जिसमें प्राइवेट पॉड की सुविधा मिलती है। इसमें टेक-सेवी फैसिलिटीज होती हैं। एयरपोर्ट स्टे और सोलो ट्रैवलर्स के लिए यह बेस्ट है। यह होम स्टे और हाॅस्टल से महंगा और होटल जितनी कीमत का होता है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed