{"_id":"687deab53a6e59dfdc02f89e","slug":"world-umami-day-2025-awareness-of-fifth-taste-know-umami-sources-in-indian-foods-2025-07-21","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"World Umami Day 2025: नमक-तेल कम और स्वाद दोगुना, इन 7 भारतीय चीजों में छुपा है 'उमामी' का जादू","category":{"title":"Lifestyle","title_hn":"लाइफ स्टाइल","slug":"lifestyle"}}
World Umami Day 2025: नमक-तेल कम और स्वाद दोगुना, इन 7 भारतीय चीजों में छुपा है 'उमामी' का जादू
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
Published by: शिवानी अवस्थी
Updated Mon, 21 Jul 2025 12:53 PM IST
सार
World Umami Day 2025 : हर साल 25 जुलाई को विश्व उमामी दिवस मनाया जाता है। इस मौके पर उन 7 देसी चीजों के बारे में जानिए जो आपकी रसोई में ही उमामी का खजाना हैं।
विज्ञापन
1 of 8
उमामी फूड्स
- फोटो : Adobe
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
World Umami Day 2025: 'मीठा, नमकीन, खट्टा, कड़वा', स्वाद की यह चौकरी बरसों से हमारी जुबान पर राज करती आई है और हमें इसके बारे में अच्छे से पता है। लेकिन एक पांचवां स्वाद भी है, जिसे विज्ञान ने ‘उमामी’ नाम दिया है। यह स्वाद न तो तीखा है, न मसालेदार, फिर भी यह हर अच्छे खाने की आत्मा बन जाता है।
हालांकि 'उमामी' शब्द जापानी है, पर इसकी मौजूदगी हमारी देसी थाली में भी खूब रही है। दरअसल, ये स्वाद ग्लूटामेट नामक अमीनो एसिड से आता है, जो कई आम भारतीय खाद्य पदार्थों में प्राकृतिक रूप से पाया जाता है। बिना जरूरत से ज़्यादा नमक या तेल डाले, सिर्फ सामग्री के गुणों से ही स्वाद में गहराई लाना उमामी की असली ताकत है। हर साल 25 जुलाई को विश्व उमामी दिवस मनाया जाता है। इस मौके पर उन 7 देसी चीजों के बारे में जानिए जो आपकी रसोई में ही उमामी का खजाना हैं।
2 of 8
टमाटर के फायदे
- फोटो : Freepik.com
टमाटर
रसम से लेकर सांभर और मखनी ग्रेवी तक पके हुए टमाटर में प्राकृतिक ग्लूटामेट होता है जो हर व्यंजन को भरपूर स्वाद देता है। एक चम्मच प्यूरी भी ग्रेवी को गाढ़ा और संतुलित बना देती है।
3 of 8
प्याज
- फोटो : Adobe Stock
प्याज
धीमी आंच पर भुना हुआ प्याज जब सुनहरा, मीठा और गाढ़ा स्वाद देने लगता है तो समझिए कि उसमें उमामी खुलकर उभर आई है। प्याज की अमीनो एसिड और शर्करा, बिरयानी से लेकर कढ़ी तक हर डिश का स्वाद बढ़ाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 8
लहसुन
- फोटो : freepik.com
लहसुन
गरम घी में लहसुन का एक तड़का लगते ही दाल और चटनी में उमामी की लहर दौड़ जाती है। इसकी प्राकृतिक ग्लूटामेट स्वाद को और गहराई देती है, साथ ही इसकी खुशबू खाने वाले को बेताब कर देती है।
विज्ञापन
5 of 8
बटन मशरूम
- फोटो : Freepik.com
बटन मशरूम
खुंबी मसाला हो या तंदूरी मशरूम, मशरूम में प्रति ग्राम जितना ग्लूटामेट होता है, वो कई मीट के बराबर होता है। शाकाहारी डिश में भी संतोष देने वाला स्वाद यहीं से आता है।
सबसे विश्वसनीयहिंदी न्यूज़वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ेंलाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसेहेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health and fitness news), लाइवफैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्टफूड न्यूज़इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) औरयात्रा (travel news in Hindi) आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।