फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Monsoon Tips: कपड़ों से सीलन की बदबू हटाना चाहते हैं? ये देसी उपाय जरूर आजमाएं

Sat, 19 Jul 2025 01:13 PM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्रुति गौड़ Updated Sat, 19 Jul 2025 01:13 PM IST
सार

How to Get Rid of Musty Smell from Clothes: यदि अलमारी में रखे-रखे आपके कपड़ों से भी सीलन की बदबू आती है तो कुछ नुस्खे अपनाकर इस दिक्कत से छुटकारा पाएं।

विज्ञापन
How to Get Rid of Musty Smell from Clothes During Monsoon Tips in Hindi
कपड़ों से सीलन की बदबू आती है तो क्या करें ? - फोटो : Freepik

How to Get Rid of Musty Smell from Clothes: बारिश का मौसम अपने साथ ढेरों खुशियां और कई परेशानियां लेकर आता है। इस मौसम में सबसे बड़ी परेशानी होती है कपड़ों में से सीलन की बदबू आना। चाहे आप कितना भी अच्छी तरह से धोकर अलमारी में कपड़े रख दें, लेकिन नमी की वजह से कपड़ों में से सीलन की बदबू आना काफी आम दिक्कत है।



इस बदबू को आप परफ्यूम के इस्तेमाल से तो कभी दूर नहीं कर सकते। ऐसे में हम आपको कुछ ऐसे नुस्खे बताने जा रहे हैं, जिसको ट्राई करके आप बारिश के मौसम में भी कपड़ों से सीलन की बदबू को दूर कर सकते हैं। ये नुस्खे ट्राई करना काफी आसान है। तो आए इस बारे में जानते हैं। 

How to Get Rid of Musty Smell from Clothes During Monsoon Tips in Hindi
सिरके का करें इस्तेमाल - फोटो : Adobe stock
सिरके का करें इस्तेमाल

यदि आपके कपड़ों में से सीलन की बदबू आ रही है तो आधा बल्टी पानी में आधा कप सिरका मिक्स करें। अब अपने कपड़ों को इस बाल्टी में कुछ देर के लिए भिगो दें। आधे घंटे के बाद कपड़ों को सिरके वाले पानी से निकालकर साधारण तरह से सर्फ या साबुन से धो लें। इससे सीलन की बदबू एकदम से गायब हो जाएगी। 

 
How to Get Rid of Musty Smell from Clothes During Monsoon Tips in Hindi
बेकिंग सोडा आएगा काम - फोटो : Adobe stock
बेकिंग सोडा आएगा काम

सीलन की बदबू को दूर करने में बेकिंग सोडा आपके काम आएगा। इसके लिए आपको कपड़ों को धोते समय ही डिटर्जेंट के साथ 1 चम्मच बेकिंग सोडा मिक्स करना है। ये बेकिंग सोडा सीलन की दुर्गंध को सोखकर कपड़ों को ताजगी देता है। इससे आप आसानी से इस बदबू से छुटकारा पा सकते हैं। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन
How to Get Rid of Musty Smell from Clothes During Monsoon Tips in Hindi
नींबू का रस - फोटो : Freepik
नींबू का रस

हर घर में नींबू रखे होना बेहद सामान्य बात है, जिसका इस्तेमाल करके आप सीलन की बदबू से छुटकारा पा सकते हैं। इसके लिए सबसे पहले तो नींबू के रस को पानी में मिलाकर कपड़ों पर स्प्रे करें। अगर नहीं तो आप नींबू के रस को पानी में डालकर फिर उस पानी से कपड़ों को धो सकते हैं। नींबू की खुशबू और उसका एसिडिक नेचर बदबू हटाने में मदद करता है।

 
विज्ञापन
How to Get Rid of Musty Smell from Clothes During Monsoon Tips in Hindi
तेज धूप में सुखाएं - फोटो : Freepik
तेज धूप में सुखाएं

बारिश के मौसम में भी कभी-कभी बीच-बीच में तेज धूप निकलती है। ऐसे में जब भी धूप निकले, कपड़ों को अच्छी तरह खुली हवा में और धूप में सुखाएं। सूरज की रोशनी में मौजूद यूवी किरणें बैक्टीरिया और फंगस को मारती हैं, जिससे सीलन की बदबू का खात्मा होता है। 
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed