Krishna Janmashtami 2025: आज हर घर-मंदिर में आपको कृष्ण जन्मोत्सव की धूम देखने को मिल रही होगी। ये त्योहार हर साल भाद्रपद माह के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को मनाया जाता है। इस दिन जगह-जगह पर ऐसे ही जन्मोत्सव की तैयारी की जाती है, मानो घर में ही किसी बच्चे का जन्मदिन है।
{"_id":"68a0168e73cb463f030fe979","slug":"how-to-decorate-krishna-jhula-at-home-on-krishna-janmashtami-2025-2025-08-16","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Krishna Janmashtami: ताजे फूलों से मिनटों में बनाएं लड्डू गोपाल का सुंदर पालना, जानें इसका आसान तरीका","category":{"title":"Lifestyle","title_hn":"लाइफ स्टाइल","slug":"lifestyle"}}
Krishna Janmashtami: ताजे फूलों से मिनटों में बनाएं लड्डू गोपाल का सुंदर पालना, जानें इसका आसान तरीका
Sat, 16 Aug 2025 11:59 AM IST
श्रुति गौड़
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: श्रुति गौड़
Updated Sat, 16 Aug 2025 11:59 AM IST
सार
Krishna Janmashtami 2025: आज जन्माष्टमी का त्योहार मनाया जा रहा है। यदि आपने अभी तक लड्डू गोपाल का पालना तैयार नहीं किया है, तो ये लेख आपके काम आएगा।
विज्ञापन
ताजे फूलों से मिनटों में बनाएं लड्डू गोपाल का सुंदर पालना
- फोटो : Adobe stock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फूलों की मदद से पालना बनाने का सामान
- फोटो : Adobe stock
फूलों की मदद से पालना बनाने का सामान
- ताजे फूल (गेंदे, गुलाब, रजनीगंधा, या जो भी उपलब्ध हों)
- मजबूत लकड़ी/प्लास्टिक का छोटा बॉक्स या डोलची
- लोहे का पतला तार
- सुई और धागा
- चुनरी या नेट का कपड़ा
- रुई या छोटा गद्दा (लड्डू गोपाल के बैठने के लिए)
- लटकाने के लिए रस्सी, दुपट्टा या डोरी
- सजावट के लिए मोती, लेस, लाइट्स (वैकल्पिक)
बनाने की विधि
- फोटो : Adobe stock
बनाने की विधि
पालना तैयार करने के लिए आपको सबसे पहले पालने का बेस तैयार करना है। उसके लिए एक मजबूत टोकरी लें। अब यदि आप अपने पालने में ऊपर की तरफ हैंडल भी बनाना चाहते हैं तो टोकरी में तार को ऐसे फिट करें, जिसे आप आसानी से उठा सकें। तार को सही से फिट करने के लिए दोनों साइड से मोड़ दें, ताकि जब आप इसे सजााएं तो ये अजीब न लगे।
पालना तैयार करने के लिए आपको सबसे पहले पालने का बेस तैयार करना है। उसके लिए एक मजबूत टोकरी लें। अब यदि आप अपने पालने में ऊपर की तरफ हैंडल भी बनाना चाहते हैं तो टोकरी में तार को ऐसे फिट करें, जिसे आप आसानी से उठा सकें। तार को सही से फिट करने के लिए दोनों साइड से मोड़ दें, ताकि जब आप इसे सजााएं तो ये अजीब न लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
बनाने की विधि
- फोटो : Adobe stock
सांचा तैयार करने के बाद बारी आती है इसे फूलों से सजाने की तो उसके लिए सबसे पहले तो फूलों की माला बना लें। ये माला गुलाब के साथ-साथ गेंदे के फूल की भी हो सकती है। माला बनाने के बाद पालने के चारों ओर फूलों की माला लपेटें या चिपकाएं।
विज्ञापन
बनाने की विधि
- फोटो : Adobe stock
जो तार ऊपर की साइड लगाया है उपर भी गोल-गोल करके माला लपेटें और इसे चिपकाते भी चलें, ताकि ये हटे नहीं। अगर आप चाहें तो ऊपर तार पर नेट का कपड़ा डाल सकते हैं, ताकि ये देखने में छतरीनुमा लगे और पालना ऊपर से पूरी तरह ढक जाए. आगे की साइड से इसे खुला ही रहने दें। इसके बाद इट्स, मोती या लेस से सजावट करें। बस आखिर में पालने के बीच में छोटा सा गद्दा बिछाएं। अब आपका पालना लड्डू गोपाल के लिए तैयार है तो अपने लड्डू गोपाल को स्नान कराकर पालने में विराजमान करें और उनकी पूजा करें।