Hindi News
›
Photo Gallery
›
Lifestyle
›
Krishna Janmashtami 2025 Poster Design Quotes Shree Krishna imagesladdu gopal ki photo wallpapers HD
{"_id":"689da43b09d862ff260cfc6b","slug":"krishna-janmashtami-2025-poster-design-quotes-shree-krishna-imagesladdu-gopal-ki-photo-wallpapers-hd-2025-08-14","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Krishna Janmashtami 2025 Poster: बाल गोपाल के इन मनमोहक पोस्टर से दें जन्माष्टमी की सबसे प्यारी शुभकामनाएं","category":{"title":"Lifestyle","title_hn":"लाइफ स्टाइल","slug":"lifestyle"}}
Krishna Janmashtami 2025 Poster: बाल गोपाल के इन मनमोहक पोस्टर से दें जन्माष्टमी की सबसे प्यारी शुभकामनाएं
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
Published by: शिवानी अवस्थी
Updated Sat, 16 Aug 2025 08:02 AM IST
सार
Janmashtami 2025: यहां कान्हा के बाल स्वरूप की सुंदर और आकर्षक छवि वाले पोस्टर दिए जा रहे हैं, जिसे प्रियजनों के साथ शेयर करें और अपने मोबाइल में सेव करें ताकि जब चाहें लड्डू गोपाल के दर्शन कर पाएं।
विज्ञापन
1 of 5
जन्माष्टमी के पोस्टर
- फोटो : Adobe
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
Janmashtami 2025: इस वर्ष कृष्ण जन्माष्टमी 16 अगस्त 2025 को मनाई जा रही है। जन्माष्टमी पर श्रीकृष्ण के बाल स्वरूप की पूजा होती है, क्योंकि इसी तिथि में कन्हैया का जन्म हुआ था। उनके कई अलग अलग नामों से पुकारा जाता है, जिसमें कृष्ण के बाल स्वरूप बाल गोपाल या लड्डू गोपाल कहलाता है। कृष्ण भक्त जो अपने घर पर कान्हा की पूजा करते हैं वह बाल स्वरूप में लड्डू गोपाल को घर के मंदिर में रखते हैं।
कान्हा का बाल स्वरूप काफी मनमोहक है, जो भी एक बार उन्हें देखे तो देखता ही रह जाए। मान्यता है कि लड्डू गोपाल के दर्शन मात्र से ही चेहरे पर मुस्कान और आत्मा को तृप्ति मिल सकती है। ऐसे में कृष्ण जन्माष्टमी के मौके पर लड्डू गोपाल की मनमोहक छवि वाले पोस्टर अपने करीबियों, रिश्तेदारों और दोस्तों को भेजकर शुभकामनाएं दे सकते हैं। साथ ही श्रीकृष्ण के दर्शन कराकर उनका आशीर्वाद अपने प्रियजनों तक भेज सकते हैं। यहां कान्हा के बाल स्वरूप की सुंदर और आकर्षक छवि वाले पोस्टर दिए जा रहे हैं, जिसे प्रियजनों के साथ शेयर करें और अपने मोबाइल में सेव करें ताकि जब चाहें लड्डू गोपाल के दर्शन कर पाएं।
2 of 5
बाल गोपाल के अनेक नाम
- फोटो : Instagram
माखन खाते बाल गोपाल
लड्डू गोपाल को माखन अति प्रिय था। उनके खुद के घर पर सैकड़ों गाय थीं लेकिन वह पूरे गांव में बसे घर से माखन चोरी करके खाते थे। उनकी ये बाल लीलाएं आज भी कथा की तरह सुनाई जाती हैं। नंदलाल की माखन खाती छवि इतनी आकर्षक थी कि उन्हें देख गोपियां और गांव की माताएं मग्नमुग्ध हो जाया करती थीं। जन्माष्टमी के इस पोस्टर को मोबाइल के कवर या वाॅलपेपर पर लगा सकते हैं।
3 of 5
कृष्ण जन्माष्टमी की तस्वीरें
- फोटो : instagram
मोरपंख धारण किए नंदलाल
मस्तक पर मोरपंख धारण किए कान्हा केवल गोकुल वृंदावन वासियों के ही प्रिय नहीं थे, बल्कि सभी जीव-जंतु के भी लाडले थे। गाय-बकरी से लेकर हिरण, पक्षी और मोर तक सभी कान्हा की इस छवि में लीन हो जाया करते थे। देवकीनंदन श्रीकृष्ण की इस सुंदर छवि वाला पोस्टर करीबियों में शेयर करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
कृष्ण जन्माष्टमी की तस्वीरें
- फोटो : instagram
वर्षा का आनंद लेते कान्हा
माता देवकी और वासुदेव ने अपनी आठवीं संतान के रूप में कृष्ण को मथुरा स्थित कंस की कारागार में जन्म दिया था। उस रात्रि घनघोर वर्षा हो रही थी। यमुना नदी उफान पर थी। वासुदेव जी ने नवजात शिशु कान्हा को टोकरी में बैठाकर उसे सिर पर रखा और नदी पाक करके गोकुल में नंद और यशोदा मां के घर पहुंचे। कहते हैं कि नवजात कन्हैया तभी से चमत्कार दिखाने लगे थे। उनकी ये छवि कन्हैया के जन्म के दिन की याद दिलाती है।
विज्ञापन
5 of 5
कृष्ण जन्माष्टमी की तस्वीरें
- फोटो : instagram
मुरली बजाते यशोदा के लाला
माता यशोदा के पुत्र कान्हा की छवि उनकी मुरली के बिना अधूरी है। श्रीकृष्ण हमेशा बांसुरी साथ रखते थे और जब गाय चराने के लिए जंगल जाते तो बांसुरी बजाया करते । उनकी बांसुरी की धुन सुनकर राधा जी, गोपियां, गांववासी और यहां तक की गाय बकरी तक मनमुग्ध हो जाया करती थीं।
सबसे विश्वसनीयहिंदी न्यूज़वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ेंलाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसेहेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health and fitness news), लाइवफैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्टफूड न्यूज़इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) औरयात्रा (travel news in Hindi) आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।