{"_id":"67f8fcb3f05bdf6fb10b7e9a","slug":"how-to-keep-food-fresh-for-long-time-in-summer-disprj-2025-04-11","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Summer Food Safty Tips: गर्मियों में लंबे समय तक खाने को ताजा रखने के लिए, अपनाएं ये उपाय","category":{"title":"Lifestyle","title_hn":"लाइफ स्टाइल","slug":"lifestyle"}}
Summer Food Safty Tips: गर्मियों में लंबे समय तक खाने को ताजा रखने के लिए, अपनाएं ये उपाय
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: सोनिया चौहान
Updated Sat, 12 Apr 2025 03:13 PM IST
सार
गर्म मौसम का असर सेहत के साथ-साथ अब खाने पर भी पड़ने लगा है। गर्मी के दिनों में खाना बहुत जल्दी खराब हो जाता है। ऐसे में आज हम आपको खाने को ताजा रखने के कुछ असरदार उपायों के बारें में बताएंगे, जिससे आपका खाना लंबे समय तक ताजा रहेगा और खराब भी नहीं होगा।
विज्ञापन
1 of 5
गर्मियों में लंबे समय तक खाने को रखें ताजा
- फोटो : freepik
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
Summer Food Safty Tips: गर्मियों का मौसम शुरू होते ही भोजन को ताजा और सुरक्षित बनाए रखना एक मुश्किल काम बन जाता है। तेज गर्मी और बढ़ती नमी के कारण खाने-पीने की चीजें जल्दी खराब होने लगती हैं। इससे न सिर्फ उनका स्वाद और गुणवत्ता प्रभावित होती है, बल्कि स्वास्थ्य पर भी बुरा असर पड़ सकता है। ऐसे में जरूरी हो जाता है कि हम साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखते हुए खाने को सही तरीके से स्टोर करें, ताकि भोजन लंबे समय तक सुरक्षित,पौष्टिक और ताजा बना रहे। आज हम आपको कुछ ऐसे असरदार उपायों के बारें में बताएंगे, जिसकी मदद से आप गर्मी में खाने को लंबे समय तक ताजा रख पाएंगे।
2 of 5
ताजे भोजन में न मिलाएं बासी खाना
- फोटो : freepik
रात का बचा खाना ताजे भोजन में न मिलाएं
ताजे बने खाने को कभी-भी रात के बचे खाने में मिलाना नहीं चाहिए। इससे वो लंबे समय तक ताजा रहता है। बासी खाने को हमेशा ताजे खाने से अलग रखना चाहिए। रात के बचे खाने को अगर सही तरीके से स्टोर न किया गया हो, तो उसमें बैक्टीरिया पनप सकते हैं। जब इसे ताजे खाने में मिलाया जाता है, तो वह बैक्टीरिया ताजे खाने को भी दूषित कर सकते हैं।
3 of 5
ढककर रखें खाना
- फोटो : freepik
खाने को अच्छी तरह ढककर रखें
खाना बनाने के बाद उसे अच्छे तरीके से ढककर रखना चाहिए। गर्मियों के मौसम में कई तरह के बैक्टीरिया हवा में पनपते हैं। ऐसे में अगर ये बैक्टीरिया भोजन में चले जाएं तो खाना जल्दी खराब हो सकता है जिसे खाकर हम बीमार भी पड़ सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
गर्म खाने को पैक न करें
- फोटो : freepik
गर्म खाने को पैक करने की गलती न करें
कभी भी खाने को गर्म पैक नहीं करना चाहिए। सबसे पहले खाने को अच्छी तरह ठंडा होने दें और फिर पैक करें। गर्म भोजन को पैक करने से उसमें भाप और नमी जमा हो सकती है। जो खाने की गुणवत्ता को प्रभावित कर खाने में मौजूद पोषक तत्वों को भी नष्ट कर सकती है।
विज्ञापन
5 of 5
लंबे समय तक ताजा और सुरक्षित खाना
- फोटो : freepik
गर्मी के मौसम में खाने को लंबे समय तक ताजा और सुरक्षित रखने के लिए आप भी इन आसान टिप्स को अपना सकती हैं। इससे न सिर्फ आपके खाने का स्वाद बना रहेगा, बल्कि आपकी सेहत भी ठीक रहेगी।
सबसे विश्वसनीयहिंदी न्यूज़वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ेंलाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसेहेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health and fitness news), लाइवफैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्टफूड न्यूज़इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) औरयात्रा (travel news in Hindi) आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।