फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Hanuman Janmotsav Rangoli Design: हनुमान जन्मोत्सव पर इन आकर्षक रंगोली डिजाइन से सजाएं घर का आंगन और मंदिर

Sat, 12 Apr 2025 11:49 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: शिवानी अवस्थी Updated Sat, 12 Apr 2025 11:49 AM IST
सार

यहां हनुमान जन्मोत्सव पर आधारित सुंदर रंगोली डिजाइन के विकल्प तस्वीरों के माध्यम से दिए जा रहे हैं। ये रंगोली डिजाइन बनाने में आसान हैं और जल्द तैयार की जा सकती हैं। यहां हनुमान जन्मोत्सव की शानदार रंगोली डिजाइन के आइडियाज दिए जा रहे हैं।

विज्ञापन
Hanuman Janmotsav Rangoli Design Ideas Images of hanuman jayanti Simple rangoli Disprj
हनुमान जयंती की रंगोली डिजाइन - फोटो : Instagram

Rangoli Designs on Hanuman Jayanti: आज हनुमान जयंती के मौके पर मंदिरों और घरों में पवनसुत हनुमान की विशेष पूजा होती है। इस दौरान सुंदर कांड और हनुमान चालीसा का पाठ व भजन कीर्तन का आयोजन होता है। कई जगहों पर भव्य भंडारे और उत्सव  सा माहौल होता है।  बलशाली हनुमान जी को बल और बुद्धि का दाता माना जाता है। कहा जाता है कि जो हनुमान जी का सच्चे मन से स्मरण करता है, उसके सारे कष्ट मिट जाते हैं, डर और रोग उससे दूर रहते हैं। हनुमान जी के लिए कहा भी जाता है, 

 

 

नासे रोग हरे सब पीड़ा।
जपत निरंतर हनुमत बीड़ा।।


भूत पिशाच निकट नहीं आवे।
महावीर जब नाम सुनावे।।

 

ऐसे में हनुमान जन्मोत्सव मना रहे हैं तो उनके नाम के जाप के साथ ही घर को आकर्षक रंगोली डिजाइन से सजाएं। रंगोली इतनी अद्भुत होनी चाहिए ताकि घर के द्वार से कष्ट, रोग और भूत-पिशाच दूर ही रहें। यहां हनुमान जन्मोत्सव पर आधारित सुंदर रंगोली डिजाइन के विकल्प तस्वीरों के माध्यम से दिए जा रहे हैं। ये रंगोली डिजाइन बनाने में आसान हैं और जल्द तैयार की जा सकती हैं। यहां हनुमान जन्मोत्सव की शानदार रंगोली डिजाइन के आइडियाज दिए जा रहे हैं।

Hanuman Janmotsav Rangoli Design Ideas Images of hanuman jayanti Simple rangoli Disprj
हनुमान जयंती की रंगोली डिजाइन - फोटो : Instagram

बजरंगबली के प्रिय सिंदूरी रंग से रंगोली की आकर्षक और सरल डिजाइन बना सकते हैं। इसके लिए मात्र दो रंगों की जरूरत है। भगवा या सिंदूरी रंग को जमीन में छलनी के माध्यम से फैला लें। फिर किसी दूसरे रंग से उस पर एक गदा रुपी आकृति बनाएं। गदा के एक ओर से बजरंगबली का एक तरफ के चेहरे की आकृति बना सकते हैं। वहीं दूसरी ओर जय हनुमान, जय श्रीराम, जैसे कोट लिख सकते हैं।

Hanuman Janmotsav Rangoli Design Ideas Images of hanuman jayanti Simple rangoli Disprj
हनुमान जयंती की रंगोली डिजाइन - फोटो : Instagram

गोल और आयताकार रंगोली डिजाइन की बजाय कुछ नया अपनाएं। धनुष के आकार की रेखाएं खींचकर उसके अंदर हनुमान जी का अर्धमुख बना सकते हैं। इस तरह की रंगोली आकर्षक के साथ ही बनाने में सरल भी होती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Hanuman Janmotsav Rangoli Design Ideas Images of hanuman jayanti Simple rangoli Disprj
हनुमान जयंती की रंगोली डिजाइन - फोटो : Instagram

हनुमान छवि वाली रंगोली

ये रंगोली डिजाइन भी बेहद सुंदर है। इसमें हनुमान जी की छवि दर्शायी गई है। बरगद, अशोक या आम के पत्तों के साथ इस रंगोली डिजाइन को अधिक प्रभावी बनाया जा सकता है।

विज्ञापन
Hanuman Janmotsav Rangoli Design Ideas Images of hanuman jayanti Simple rangoli Disprj
हनुमान जयंती की रंगोली डिजाइन - फोटो : Instagram

वक्त की कमी है और बड़े से आंगन में रंगोली सजानी है तो फिर इस तरह की रंगोली डिजाइन को अपनाएं। एक बड़ा गोला बनाएं, जिस पर हनुमान जन्मोत्सव या हनुमान जयंती लिखें। आकर्षक बनाने के लिए गोल आकृति के इर्द-गिर्द फूल भी सजा सकते हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed